UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी

bfaa3b41f1aed43790f0b63e5c7450ff17855556021021094 original


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शहर जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों में इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 9 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी की गई सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है. परीक्षा केंद्र का पूरा पता और दूसरी जरूरी डिटेल एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. 

2,759 पदों पर हो रही है भर्ती 

यह भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप के 2,759 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाए जा रहा है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी देख ले ताकि यात्रा और दूसरी व्यवस्था पहले से चेक कर सकें.  

सिटी स्लिप में क्या-क्या जानकारी मिलेगी? 

यूपीएसएसएससी एजीटीए एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई. इसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, जेंडर कैटेगरी पीडब्ल्यूडी स्टेटस, परीक्षा की तारीख, परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी दर्ज होगी. हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं दिया गया है, यह जानकारी केवल एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी. 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड? 

आयोग के नोटिस के अनुसार यूपीएसएसएससी एजीटीए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है.  बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 5 या 6 अगस्त तक उपलब्ध करा दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने लोगिन क्रैडेंशियल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिन से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. यूपीएसएसएससी एजीटीए मुख्य लिखित परीक्षा 9 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश  के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी. उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें. 

ये भी पढ़ें-SBI PO परीक्षा 1 अगस्त से, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप?

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर यूपीएसएसएससी एजीटीए ग्रुप सी सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें. 
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें-ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *