Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

515315287 18217832794305354 8510447112403989641 n


Box Office Collection:  कन्नड़ एक्टर यश (Yash) इन दिनों दो बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में है. ये 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. यश पिछले चार सालों से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए. फैंस को भी उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने भी उन पर बड़ा दांव लगाया है. दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन इसे मिला जुला रिएक्शन ही मिला है.

4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’

यश नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में बड़े रोल में दिखेंगे. इसमें रावण की भूमिका प्ले कर रहे हैं. ये उनके करियर का अभी तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें अभिनेता नजर आने वाले हैं. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बजट 4000 करोड़ है. इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का एक पार्ट 2000 करोड़ है. इसे दिवाली 2026 और दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. 

515315287 18217832794305354 8510447112403989641 n

यह भी पढ़ें: ‘द ओडिसी’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर रोड़ा बनी ‘स्पाइडर मैन’, जानें फ्राइडे कलेक्शन

‘रामायण’ का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. फिल्म में वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम पर काफी सवाल खड़े हुए कि त्रेता युग में फिल्म में दिखाए गए कॉस्ट्यूम जैसे ही थे? वहीं, बहुत से लोगों ने इसके ऑस्कर्स में जाने की भी भविष्यवाणी की है. फिल्म में उनकी रावण की भूमिका है. दर्शकों और मेकर्स को भी उनके इस किरदार से काफी उम्मीदें हैं कि वो इसके जरिए एक बार फिर से स्क्रीन पर छाप छोड़ने में सफल रहेंगे.

500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे

वहीं, यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी है, जिसे इसी साल 2026 में 26 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म को पहले मार्च 19, 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन ‘धुरंधर 2’ की आंधी की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ का है. फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है. वहीं, कई गाने भी आ चुके हैं. ऐसे में इसके कुछ सीन्स को लेकर भी आलोचना भी की गई. 

‘टॉक्सिक’ में महिलाओं को शो पीस की तरह रिप्रजेंट किया गया. वहीं, कुछ इंटीमेट सीन्स भी हैं, जिसकी वजह से इसकी काफी आलोचना हुई. लेकिन फिर भी मेकर्स और फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं कि ये ‘केजीएफ’ के दोनों पार्ट के जैसे ही ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी. इसके जरिए एक्टर एक बार फिर से एक्शन मोड में दिखेंगे. आपको बता दें कि ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ ही नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेस लीड रोल में हैं. फैंस इस फिल्म के लिए तो काफी एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें कितना कमाया प्रॉफिट

‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ की हो रही आलोचना

‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक हैं. ये दोनों ही फिल्में यश के करियर की बड़ी मूवीज हैं. दोनों के ट्रेलर और टीजर जारी किए जा चुके हैं. लेकिन मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है और काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. ऐसे में देखना होगा कि इसका असर फिल्म की कमाई पर असर पड़ता है या नहीं. 

Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

‘केजीएफ 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर फतेह किया था किला

यश को आखिरी बार फिल्म ‘केजीएफ 2’ में देखा गया था. इसे साल 2022 में रिलीज किया गया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 100 करोड़ था और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 858.70 करोड़ रहा था. फिल्म ने ओवरसीज में 214.15 करोड़ की कमाई की थी. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1215 करोड़ रहा था. ऐसे में अब आने वाली फिल्म ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ से देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों के जरिए यश चार साल बाद ‘केजीएफ 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर किला फतेह कर पाते हैं या नहीं.

4500 करोड़ के दांव पर खरे उतर पाएंगे यश?

अब सवाल यहां ये है कि यश पर मेकर्स ने ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ के जरिए 4500 करोड़ का दांव लगाया है और दोनों ही फिल्मों की आलोचना हो रही है. कई बार आलोचनाओं का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिलता है. ऐसे में अब ये भी देखना होगा कि फिल्म की कमाई पर कैसा असर पड़ता है. यश 4500 करोड़ के बजट की फिल्मों को सफल करवा पाते हैं या नहीं और करवा पाते हैं तो कितना कलेक्शन कर पाते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *