एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है, जिन्होंने अपने छोटे करियर में ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. उनकी जिंदगी में शोहरत और प्यार के साथ दर्द से भी भरी रही है. 31 साल में अपने बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. इसी बीच फिल्ममेकर अरुणा राजे ने स्मिता पाटिल के आखिरी दिनों को लेकर भावुक खुलासा किया.
अपने करीबियों से दूर हो गई थी…
अरुणा राजे ने उनके बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि जिंदगी के आखिरी समय में स्मिता अकेली पड़ गई थीं. राज बब्बर के साथ उनके रिश्ते की वजह से वो अपने करीबियों से दूर हो गई थीं. जब उन्हें स्मिता की हालत के बारे में पता चला, तो वो तुरंत मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल पहुंचीं, जहां स्मिता गंभीर हालत में थीं. वहीं, उनके पर्सनल लेटर्स में उनकी भावनाएं और रिश्ते के लिए उनका लगाव साफ झलकता था. इस बीच मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने भी बताया कि स्मिता चाहती थी कि वो इस दुनिया से ‘सुहागन’ बन के विदा लें और वो अक्सर अपनी मां से ये बात करती थीं.
स्मिता पाटिल का करियर
अगर उनके फिल्मी सफर की बात करें, तो स्मिता पाटिल ने मंडी, अर्थ और अर्ध सत्य जैसी फिल्मों में अभिनय से खुद को एक अलग पहचान दिलाई. साथ ही वो पैरलल सिनेमा की मजबूत स्तंभ मानी जाती थीं. साल 1983 में उन्होंने राज बब्बर से शादी की और 1986 में उनके बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ. लेकिन 13 दिसंबर 1986 को बेटे के जन्म के कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया. सिर्फ 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली स्मिता पाटिल आज भी अपनी अदाकारी और अधूरी कहानी के लिए याद की जाती हैं.