NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. ये हॉल टिकट NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें. ऐसे में आइए जानते हैं कि NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड किस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें.
NEET UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. NEET UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
2. अब होमपेज पर NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बााद अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
4. वहीं लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
5. सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
6. लास्ट में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
Admit Card for the Re-Examination (21 June 2026) is now live at https://t.co/vupfOoEkmH
Before downloading the admit card, please verify your Bank Account details for refund.
Helpline: 011-40759000 / 011-69227700#NEET2026 #NTA pic.twitter.com/7nuGoOjDCL
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 14, 2026
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी?
NEET UG एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी होती है, जैसे कि उसका नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि. इसके साथ ही इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया होता है जिससे छात्र आसानी से वहां पहुंच सकें. एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग समय भी लिखा होता है, जिससे उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें. इसके अलावा परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए होते हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना और पालन करना जरूरी होता है जिससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. NTA ने एडमिट कार्ड जारी करने से पहले अपने बैंक अकाउंट को वैरिफाई करने की भी सलाह दी है जिससे रिफंड में कोई दिक्कत न आए.
यह भी पढ़ें – BDS Students Scholarship 2026: डेंटल की पढ़ाई का सपना होगा पूरा, इन स्कॉलरशिप योजनाओं से मिलेगी तगड़ी आर्थिक सहायता
NEET UG 2026 परीक्षा का शेड्यूल
NEET UG 2026 परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी, इसलिए समय पर पहुंचना बहुत जरूरी है. अंतिम प्रवेश दोपहर 1:40 बजे तक ही होगा, उसके बाद एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
NTA ने इस बार परीक्षा प्रक्रिया में किए ये बदलाव
इस बार NTA ने परीक्षा प्रक्रिया में कुछ जरूरी बदलाव भी किए हैं. उम्मीदवारों को अब परीक्षा के लिए पहले की तुलना में ज्यादा समय मिलेगा, क्योंकि परीक्षा की अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है. इसके अलावा छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पत्र में रफ वर्क के लिए चार पेज दिए जाएंगे. इनमें दो पेज शुरुआत में और दो पेज लास्ट में होंगे.
यह भी पढ़ें – Aditi Yadav Viral Controversy : कहां से पढ़ाई कर रहीं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, सोशल मीडिया पर छाई चर्चा?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI