शनिवार को मराठा रॉयल्स ने एआरसीएस अंधेरी की टीम को हराकर मुंबई टी20 लीग का खिताब जीत लिया. रॉयल्स ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अपने टाइटल को डिफेंड़ किया हो. इस खिताबी भिड़ंत के दौरान खिलाड़ियों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है. इस झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
मराठा रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाए थे. जवाब में अंधेरी की टीम 20 ओवरों में 146 रन ही बना सकी और 8 रन से मुकाबला हार गई.
मैदान में हुई फाइट
दरअसल यह मामला दूसरी पारी के 19वें ओवर का है. आखिरी 2 ओवर में अंधेरी की टीम को जीत के लिए 25 रन बनाने थे. तभी 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर गौरव जाठर ने जोरदार छक्का लगा दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर इरफान उमैर ने उन्हें LBW आउट कर दिया.
रॉयल्स सेलिब्रेट कर रहे थे, लेकिन गौरव जाठर निराश दिखे, जिनकी तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे से बहस हो गई थी. खिलाड़ियों और अंपायरों ने बीच-बचाव किया, लेकिन यह मामला यहीं शांत नहीं पड़ा.
आउट होने के बाद जब गौरव जाठर डगआउट के नजदीक पहुंचे तो वहां फील्डिंग कर रहे रोहन राजे से भिड़ गए. दोनों की जोरदार बहस हुई, चौथे अंपायर के अलावा अंधेरी और रॉयल्स की पूरी टीम बीच-बचाव के लिए वहां आ गई.
A heated fight erupted between Rohan Raje and Chinmay Sutar in the Mumbai T20 League final 🤯
Players and umpires rushed in to stop things from escalating. Meanwhile, one guy in the crowd was screaming, “Fight! , Attack!” 😭🤣
Bro wanted WWE, not cricket. 💀😂 pic.twitter.com/z6kXcY675P
— ` (@OxygenKohlii18) June 14, 2026
लगातार दूसरा खिताब
पिछले साल खेले गए मुंबई टी20 लीग के फाइनल में मराठा रॉयल्स ने मुंबई फैल्कंस को हराया था. वहीं 2026 के फाइनल में उसने अंधेरी की टीम को 8 रन से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मराठा रॉयल्स की ऐतिहासिक जीत में चिन्मय राजेश की 61 रनों की पारी ने बहुमूल्य योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी में विशेष रूप से तुषार देशपांडे और आदित्य धूमल ने 2-2 विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी भी की.
यह भी पढ़ें:
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े चौंका देंगे
वनडे क्रिकेट इतिहास में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा, अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास