Petrol- Diesel Price Today: 18 जून को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

9f4da6c1f377fcd20da7588f2ac053c017817448290241435 original


Petrol- Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ताजा रेट अपडेट करती हैं. इन कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और टैक्स का असर पड़ता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम चर्चा में हैं. ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने शहर के भाव जानना जरूरी हो जाता है.

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम- 

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये  95.20 रुपये
मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता  113.47 रुपये 99.82 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये
नोएडा 103.30 रुपये 96.01 रुपये
गाजियाबाद  101.88 रुपये 96.04 रुपये
भोपाल 114.54 रुपये 99.64 रुपये
देहरादून 100.54 रुपये  96.00 रुपये

क्रूड ऑयल पर बनी हुई है नजर

हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय तक नीचे रहती हैं, तो भविष्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है.

32 बेडरूम और अंदर आलीशान झील, यह है चीन का सबसे महंगा घर, कौन है मालिक, कितनी है कीमत?

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?

अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं. BPCL और HPCL ग्राहकों के लिए भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल पर निर्भर नहीं करती है. इसमें एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन, फ्रेट चार्ज और रुपये-डॉलर की विनिमय दर भी शामिल होती है. इसी वजह से क्रूड ऑयल सस्ता होने पर भी तुरंत कीमतें नहीं घटतीं. 

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का मिला ऑफर, बैंक क्यों आगे रहकर आपको देते हैं बड़ा लालच?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *