Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- ‘Thank You’

1d926d89621c511f4f59ca3d52ea332417855712881661471 original


Multani Mitti Face Pack: आज के दौर में जब बाजार केमिकल से भरे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भरा हुआ है, लोग एक बार फिर अपनी जड़ों और आयुर्वेद की और लौट रहे हैं. इन्ही प्राकृतिक खजानों में से एक नाम है ‘मुल्तानी मिट्टी’. यह चेहरे की रौनक बढ़ने वाली कई बेहतरीन चीजों में से एक है, जो भारतीय घरों में कई सालों से दादी-नानी के अहम नुस्खों में शामिल है.

मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल, धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ करने में मदद करती है. वहीं, अगर इसमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर लगाया जाए तो इसका असर और भी बेहतर होता है. यह त्वचा के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने में सहायक मानी जाती है. आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाना चाहिए और इससे त्वचा को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं गुलाब जल 

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी में  गुलाब जल मिलाकर लगाना अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब इस पोस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं और लगभग 10 से 15 मिनट ठंडे पानी से धो लें. यह फेस पैक चेहरे के अतरिक्त तेल को नियंत्रित करने और चेहरे की त्वचा को गहराई से साफ करने और ताजगी का एहसास दिलाने में मदद करता है. बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में 1 से 2 बार लगाएं.

मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण 

अगर आपके चेहरे पर रूखापान, बेजान या टैनिंग है तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा दही मिलाकर लगाना आपके चेहरे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 से 2 चम्मच तजा दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए सामान्य पानी से धों लें. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ और मुलायम महसूस होती है.

यह भी पढ़े : पहले क्रीम लगाएं या सनस्क्रीन, क्या है सही तरीका

 

मुल्तानी  मिट्टी और शहद 

ड्राई और नॉर्मल स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी और शहद के मिश्रण वाला फेस पैक लगा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिलाया जाता है. इस फेसपैक को चहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और सामान्य पानी से धों लें. शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे चेहरे का रूखापन दूर होता है. यह चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाएं रखने में मदद करता हैं जिससे चेहरा पहले से ज्यादा चमकदार दिखता है.

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल 

अगर आपकी त्वचा नाज़ुक है या धूप की वजह से जलन महसूस होती है, तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है. 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1–2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. इसके बाद सामान्य पानी से धो लें. यह फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाने, हल्की जलन कम करने और चेहरे को तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है. 

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

अगर आप चेहरे की रंगत निखारना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. इस मिश्रण को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद सामान्य पानी से धो लें. हल्दी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जानी जाती है, जबकि मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद करती है. ध्यान रखें कि हल्दी की मात्रा बहुत कम रखें लगभग एक चुटकी भर ही रखें, ताकि त्वचा पर पीला रंग न आए.

यह भी पढ़े : तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *