दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

78ced7ca2d5494ac3d43df8e361b7f9e17857336557191209 original


Jos Buttler ODI Century record: वनडे का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए डिविलियर्स ने ऐसी तूफानी पारी खेली जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड पाया. उन्होंने केवल 31 गेंद में शतक जड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि एक ऐसा बल्लेबाज भी है जिसनें ऐसा ही कारनामा 3 बार किया है. वनडे क्रिकेट में जोस बटलर ने 50 गेंदों के अंदर तीन बार शतक जड़ा है. साल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए बटलर ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया था. इसके पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने ऐसा किया था. 

 डिविलियर्स का रिकॉर्ड आज भी कायम

वनडे के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. उन्होंने जोहानिसबर्ग में 18 जनवरी, 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 31 गेंदों में शतक पूरा किया था. उस मुकाबले में डिविलियर्स ने 44 गेंद खेले थे जिनमें उन्होंने 149 रन बनाया था. इसमें 16 छक्के और 9 चौके शामिल थे. यह रिकार्ड आज भी किसी बल्लेबाज के लिए सपना है. 

यह भी पढ़ें- वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम

सबसे ज्यादा शत्तक लगाने वाला बल्लेबाज 

50 गेंदों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी जोस बटलर के नाम दर्ज है. बटलर ने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ हुए 2015 के मुकाबले में 46 गेंद में सेंचुरी ठोका था. उसके बाद साल 2019 में एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ साउथम्प्टन में उनका बल्ला दनादन चला जिससे केवल 50 गेंद में उन्होंने शतक पूरा कर लिया. तीसरा रिकॉर्ड उन्होंने निदरलैंड के खिलाफ बनाया था. उन्होंने उस खितबी मुकाबले में 47 गेंद में ही शतक बना लिया था. 

यह भी पढ़ें- IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *