कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन ‘रामायण’ में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

96fc3d561b96083289ab032b1bb88b3f17856561346951400 original


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की नजरें इसकी स्टारकास्ट पर टिकी हैं. राम, सीता, रावण, हनुमान और दशरथ जैसे मुख्य किरदारों की स्टारकास्ट तो सामने आ चुकी है. अब दर्शकों की दिलचस्पी उन कलाकारों में भी बढ़ रही है, जो ‘रामायण’ के दूसरे अहम किरदार निभा रहे हैं. इन्हीं में से एक किरदार है माता सुमित्रा का, जो राजा दशरथ की तीसरी रानी और लक्ष्मण और शत्रुघ्न की माता थीं. 

‘रामायण’ की सुमित्रा कौन?
फिल्म में माता कौशल्या का किरदार टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन निभा रही हैं. वहीं, कैकेयी के रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता नजर आएंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में आखिर दशरथ (अरुण गोविल) की तीसरी रानी सुमित्रा का किरदार कौन-सी अभिनेत्री ने निभाया है? 

कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

‘रामायण’ में सोनल झा निभा रही हैं माता सुमित्रा का किरदार
इस सवाल का जवाब है सोनल झा. फिल्म ‘रामायण’ में एक्ट्रेस सोनल झा को माता सुमित्रा के किरदार के लिए चुना गया है. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में राजा दशरथ अपनी तीनों रानियों के साथ हवन करते नजर आते हैं. इस दौरान उनकी तीनों पत्नियों की भी झलक देखने को मिलती है. जहां माता कौशल्या का किरदार इंदिरा कृष्णन और माता कैकेयी का रोल लारा दत्ता निभा रही हैं, वहीं राजा दशरथ की तीसरी रानी माता सुमित्रा के किरदार में टीवी एक्ट्रेस सोनल झा नजर आएंगी. 

कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

‘बालिका वधू’ में नजर आ चुकी हैं सोनल झा
सोनल झा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. वो कई लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. दर्शकों ने उन्हें ‘बालिका वधू’ में ईरावती के किरदार और ‘ना आना इस देस लाडो’ जैसे हिट सीरियल्स में भी देखा है. टीवी के अलावा सोनल झा कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ‘चिलर पार्टी’, ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ और ‘आगरा’ जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए हैं. 

कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

ये भी पढ़ेंः ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दैरान डिप्रेशन का शिकार हुए राम कपूर, बोले- सेट पर शराब पीता था

फिल्मों और सीरीज में भी कर चुकी हैं काम
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वो काफी एक्टिव रही हैं. हाल ही में वो वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में नजर आई थीं. इससे पहले ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ और ‘सनफ्लावर’ जैसी वेब सीरीज में भी उन्होंने काम किया है. अब वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सुमित्रा का अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. 

कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

कब रिलीज होगी फिल्म ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. ये दो पार्ट में बनने वाली फिल्म दुनिया भर में IMAX में रिलीज होगी. ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी. गौरतलब है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म का निर्माण बड़े स्केल पर किया जा रहा है. इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ है.  

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे. सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः शाहरुख, सलमान से रणबीर तक, किसके बॉलीवुड स्टार के पास है सबसे महंगी वैनिटी वैन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *