सिर्फ 10% कमीशन लेकर फूड डिलीवर करेगा Flipkart, अब Swiggy-Zomato की बढ़ेगी मुसीबत

952922a33eb35beb1f92f7be81e9ce6717857288350861435 original


Flipkart Food Delivery: भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में जल्द ही बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अब फूड डिलीवरी सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू कर सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि फ्लिपकार्ट रेस्टोरेंट्स से करीब 10% कमीशन लेने का प्लान बना रहा है, जो मार्केट रेट से काफी ज्यादा कम ही है. 

क्या है फ्लिपकार्ट का मास्टरप्लान?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट का प्लानिंग है कि कम कमीशन से ज्यादा से ज्यादा रेस्टोरेंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए. वैसे भी आज के समय में कई रेस्टोरेंट्स का कहना है कि उन्हें दूसरे बड़े फूड प्लेटफॉर्म्स पर काफी ज्यादा कमीशन देना पड़ता है. ऐसे में फ्लिपकार्ट का कम कमीशन मॉडल छोटे और मझोले रेस्टोरेंट्स को पसंद आ सकता है. 

कमाई का हफ्ता! मिलेंगे निवेश के 7 बड़े मौके, अपने पास तैयार रखें फंड

कब और कहां से होगी शुरुआत?
उम्मीद है कि फ्लिपकार्ट सबसे पहले चरण की शुरुआत बेंगलुरु से कर सकता है. यहां पर ही सबसे पहले फ्लिपकार्ट से फूड डिलीवरी होगी. इसके बाद मांग और रिएक्शन के बेसिस पर इसे दूसरे शहरों में भी इसे विस्तार दिया जा सकता है. कंपनी अपनी मुख्य फ्लिपकार्ट ऐप के साथ-साथ एक अलग फूड डिलीवरी ऐप भी लॉन्च कर सकती है. वैसे अभी इस बात का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

कैसे करेगा काम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट इस सेवा को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के साथ मिलकर शुरू करने की तैयारी कर रही है. इससे रेस्टोरेंट्स को ज्यादा पार्टनरशिप के ऑप्शन मिल सकते हैं और फूड डिलीवरी बाजार में कॉम्पिटिशन और भी ज्यादा बढ़ सकती है. 

3 अगस्त को कितना सस्ता हुआ 22K, 18K सोना, जानें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट

स्विगी और जोमैटो के लिए बढ़ेगी चुनौती?
फूड डिलीवरी बाजार में अभी तो स्विगी और जोमैटो का दबदबा है. लेकिन फ्लिपकार्ट भी कुछ कम नहीं है. इसके पास पहले से बड़ा ग्राहक आधार, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और ई-कॉमर्स का भी अनुभव है. ऐसे में कम कमीशन के साथ उसकी एंट्री बाजार में काफी बवाल कर सकती है. हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि ग्राहक और रेस्टोरेंट्स इस नए प्लेटफॉर्म को कितना अपनाते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *