DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSAS) UG 2026 के अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को अपग्रेड सीट मिली है, वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस DU एडमिशन पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले DU CSAS के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं और वहां होमपेज पर दिए गए “CSAS (UG) Upgraded Round” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपने CUET UG एप्लीकेशन नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. लॉगिन करते ही अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
फीस जमा करने की आखिरी तारीख और मिड-एंट्री विंडो
जिन उम्मीदवारों को अपग्रेड राउंड में नई सीट मिली है, उन्हें अपनी सीट पक्की करने के लिए 4 अगस्त रात 11:59 बजे तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी. यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि अगर तय समय तक फीस नहीं भरी गई, तो अलॉट की गई सीट रद्द कर दी जाएगी. इसके साथ ही कॉलेजों को 3 अगस्त शाम 4:59 बजे तक सभी ऑनलाइन एप्लीकेशन की जांच और मंजूरी देनी है. जो उम्मीदवार अभी भी सीट का इंतजार कर रहे हैं या जिन्होंने पहले फेज में रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, उनके लिए DU ने 3 से 5 अगस्त रात 11:59 बजे तक मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो खोली है. इस दौरान जिन उम्मीदवारों ने फेज एक और फेज दो में रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, वे 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं जिन्होंने फेज एक में रजिस्ट्रेशन तो किया था लेकिन प्रोग्राम और कॉलेज की पसंद नहीं भरी थी, वे अब फेज दो पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः NEET Counselling: चॉइस लॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, गंवा सकते हैं MBBS सीट
आगे के राउंड और जरूरी तारीखें
मिड-एंट्री विंडो बंद होने के बाद DU तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसके लिए 5 अगस्त तक मौजूद उम्मीदवारों के डेटा के आधार पर नतीजे तैयार किए जाएंगे. तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अगस्त को जारी होगा. इसी दिन चिल्ड्रन/विडोज (CW) और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) राउंड 1 का अलॉटमेंट भी होगा, जबकि वार्ड कोटा राउंड 2 का अलॉटमेंट 10 अगस्त को आएगा.
उम्मीदवार अपनी अलॉट की गई सीट को 8 से 11 अगस्त रात 11:59 बजे तक स्वीकार कर सकते हैं. इसके बाद कॉलेजों को 8 से 12 अगस्त शाम 4:59 बजे तक इन आवेदनों की जांच करनी होगी तीसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त रात 11:59 बजे रखी गई है.
यह भी पढ़ेंः Shehzad Poonawalla Education: कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI