‘बेहद घिनौना और भद्दा…’ जब 19 साल की कंगना रनौत पर डायरेक्टर ने फेंक दी थी चप्पल

cd8f3b9ea2997e0d487101c8bc70803f17817810577761064 original


हिंदी सिनेमा की बेबाक और बिंदास अदाकारा कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं. आज वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं और फैंस उन्हें ‘क्वीन’ के नाम से भी बुलाते हैं. हालांकि उनके साथ करियर के शुरुआती दौर से जुड़ी कई बुरी यादें भी हैं. एक बार तो कंगना को एक डायरेक्टर ने चप्पल तक फेंक कर मार दिया था. ये खुलासा खुद कंगना ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान किया था.

जब कंगना पर डायरेक्टर ने फेंकी चप्पल

40 साल की कंगना रनौत का ये किस्सा उस समय का है जब वो सिर्फ 19 साल की थीं और इंडस्ट्री में ये उनका शुरुआती दौर था. कंगना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर से की थी. इसमें उनके साथ शाइनी आहूजा और इमरान हाशमी नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत

कंगना रनौत ने साल 2019 में एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बताया था, ‘जब मैं संघर्ष कर रही थी तो मुझे लोगों का ऐसा रूप देखने को मिला जो बेहद घिनौना और भद्दा था. मेरी बहन ने एक घटना बताई थी कि जब मैं 19 साल की थी तो एक डायरेक्टर ने मुझ पर चप्पल फेंक मारी थी, क्योंकि मैंने उनकी एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.’ हालांकि कंगना ने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया था. 

कंगना रनौत की फिल्में

कंगना रनौत ने अपने 20 साल के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. चार-चार नेशनल अवॉर्ड पर अपना नाम लिखा चुकीं कंगना के खाते में गैंगस्टर, लाइफ इन ए मेट्रो, राज, क्वीन, तनु वेड्स मनु, मणिकर्णिका जैसी शानदार फिल्में दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हीरो संग सोने के बाद मिलता था दो मिनट का रोल’, जब कंगना रनौत ने बॉलीवुड को लेकर किया था खुलासा

‘भारत भाग्य विधाता’ का हुआ बुरा हाल

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आ रही हैं. इसमें वो नर्स अंजलि कुलथे के किरदार में हैं. 13 जून को रिलीज हुई ये फिल्म मुंबई में साल 2008 में हुए 26/11 आतंकी हमले से संबंधित है. हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है. सैकनिल्क के मुताबिक ये फिल्म 5 दिनों में 6 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. जबकि इसका बजट 45 करोड़ रुपये है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *