Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह

86a12a0e9b5e399b2cf39aa92772d00b17857538426091064 original


Arbaaz Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान आज 59 साल के हो चुके हैं. 90 के दशक से बॉलीवुड में एक्टिव अरबाज ने फिल्मों में बतौर एक्टर काम करने के अलावा फिल्ममेकर के रूप में भी काम किया है. हालांकि अपने काम से ज्यादा वो अपनी पारिवारिक पहचान के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं. कभी उन्हें सलमान खान के भाई के रूप में लोगों ने तवज्जो दी तो कभी मलाइका अरोड़ा के पति या एक्स हस्बैंड के रूप में. लेकिन, इससे कभी अरबाज चिढ जाते थे. उन्होंने बताया था कि इसे लेकर कभी वो परेशान से रहा करते थे.

‘मैं परेशान रहता था…’

सलमान खान के छोटे और सोहेल खान के बड़े भाई अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को सलीम खान और सलमा खान के घर मुंबई में हुआ था. अरबाज ने साल 2022 में ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्हें सलमान के भाई और मलाइका के पति के तौर पर पहचान मिलने के चलते परेशानी और उलझन होती थी.

ये भी पढ़ें: ‘मैं 20 साल का था…’, जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह

अरबाज ने कहा था, ‘मैं इन चीजों को लेकर शुरुआत मैं थोड़ा परेशान रहता था. हालांकि अब मुझे लगता है कि ये सब बेफिजूल की बातें थी. जब मुझे लोग मलाइका अरोड़ा का पति, सलमान खान का भाई और सलीम खान का बेटा कहते थे तो काफी उलझन होती थी, लेकिन अब इन चीजों से मुझे कोई मतलब नहीं है.’

30 साल पहले किया था डेब्यू

अरबाज खान ने बतौर एक्टर अपना डेब्यू साल 1996 की फिल्म ‘दीदार’ से किया था. इसमें उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था. इसमें उनके शानदार काम के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट विलेन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. अरबाज ‘डरना क्या’, ‘हैलो ब्रद’र, ‘गर्व’ और ‘दबंग’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इनके अलावा उन्होंने ‘दबंग’, ‘दबंग 2’, ‘डॉली की डोली’ और ‘दबंग 3’ को प्रोड्यसूर किया है. जबकि ‘दबंग 2’ का डायरेक्शन किया था.

2 शादी कर चुके हैं अरबाज खान

अरबाज खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. फिर दोनों ने बेटे अरहान खान का वेलकम किया था. हालांकि 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया था.

ये भी पढ़ें: कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन ‘रामायण’ में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह

अरबाज ने इसके बाद शूरा खान से दिसंबर 2023 में दूसरी शादी की थी जो उनसे उम्र में 23 साल छोटी है. कपल ने अक्टूबर 2025 में बेटी सिपारा खान का स्वागत किया था.

Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *