‘रामायण’ के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी

0686622b6dfbc36c6f795eec97774e011785773078960587 original


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब रामानंद सागर में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने इसे लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने साई पल्लवी जो कि सीता का रोल प्ले करने वाली हैं उन्हें लेकर रिएक्ट किया.

रामायण के ट्रेलर को लेकर क्या बोलीं दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के मां सीता के रोल को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ ये मानती हूं कि ये लोगों का प्यार है. और लोगों के जहन में अरुण जी, मैं और लक्ष्मण सुनील जी हम लोग इतने ज्यादा बस गए हैं, मैं समझती हूं कि ये थोड़ी सी दुविधा रहेगी. मुझे लगता है कि पिक्चर जब रिलीज होगी तो लोग स्वीकार कर लेंगे.’ 

वहीं रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपने रिव्यू शेयर किए. उन्होंने वीएफएक्स की तारीफ की. साथ ही साई पल्लवी और यश की कास्टिंग की तारीफ की. वहीं रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर वो क्रिटिकल रहे. 

ये भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है

रामानंद सागर के पोते ने कहा ये

उन्होंने कहा, ‘मैंने ट्रेलर देखा और सच कहूं तो ट्रेलर प्रोमो से बहुत बेहतर है. क्योंकि उन्होंने जो टीजर शेयर किया था वो बहुत छोटा था. ट्रेलर में हम बहुत कुछ देख सकते हैं. कैरेक्टर्स और वीएफएक्स देख सकते हैं. साथ ही उन्होंने रावण को भी दिखाया, जो यश रोल प्ले कर रहे हैं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘ओवरऑल मुझे रावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई की कास्टिंग अच्छी लगी. क्योंकि वो साउथ से हैं. ये कैरेक्टर साउथ से हैं. वो माइथोलॉजी को अच्छे से समझते हैं. ये ऐसी कहानियां हैं जो उनके दादा-दादी ने बचपन से सुनाई हैं. इसीलिए वो इन कैरेक्टर्स के हाव-भाव समझते हैं. मुझे लगता है कि इसीलिए यश और साई इस रोल में अच्छे से उतर पाए हैं. पर मुझे बाकी एक्टर्स का काम पसंद नहीं आया.’

रणबीर को भगवान राम के रोल में देखकर उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर हम राम के रोल के लिए नए चेहरे को चूज करते हैं. क्योंकि रणबीर बहुत बैगेज के साथ आते हैं, खासतौर पर एनिमल. मुझे नहीं पता कि राम के रोल में लोग उन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं. लेकिन वीएफ्स बहुत शानदार है. नितेश तिवारी ने इसे खूबसूरती से बनाया है.’

ये भी पढे़ं- आमिर खान की ‘ललकारा’ में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

बता दें कि ‘रामायण’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है. शो में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले कर रही हैं. रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं. यश रावण का तो सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करेंगे. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *