वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल के भीतर इंडियन प्रीमियर लीग, राइजिंग स्टार्स एशिया कप, अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप और अब IPL 2026 में भी उनका बल्ला खूब गरज रहा है. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने का कहना है कि 15 वर्षीय वैभव टीम इंडिया में आने के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल टी20 फॉर्मेट में. साथ ही उन्होंने वैभव को एक खास सलाह भी दी है.
वैभव सूर्यवंशी अपने 17 मैचों के छोटे से IPL करियर में 656 रन बना चुके हैं और अपने तूफानी स्ट्राइक रेट के लिए ज्यादा चर्चा में रहते हैं. आईपीएल करियर में उनका स्ट्राइक रेट 224.66 का है. IPL 2026 में भी उन्होंने 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में बने हुए हैं.
टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी
संजय मांजरेकर ने कहा कि IPL को टीम इंडिया में आने का एक प्लैटफॉर्म माना जाए और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन को देखते हुए शायद वैभव ने भारत की टी20 टीम में आने की योग्यता प्राप्त कर ली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने दमदार शतकीय पारी भी खेली थी. संजय मांजरेकर ने माना कि वैभव ने आईपीएल में धमाल मचाया हुआ है.
पूर्व क्रिकेटर ने चिंता भी जताई कि वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया की अंतिम-11 में जगह बनाना इतना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल समेत ओपनिंग बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट है.
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़…
वैभव को मिली सलाह
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के खेलने का स्टाइल टी20 फॉर्मेट के लिए काफी अच्छा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वे नहीं टिक पाएंगे. दिग्गज क्रिकेटर ने बताया कि वैभव लेग साइड पर अधिक शॉट लगाते हैं और मिडिल स्टंप की गेंद को रूम बनाकर पॉइंट की तरफ खेल देते हैं. मगर टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज को गेंद के ज्यादा से ज्यादा करीब जाकर खेलना होता है. संजय मांजरेकर ने कहा कि वैभव अगर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जाकर दूर से गेंद को मारने का प्रयास करेंगे तो फेल हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक टॉप पर; जानें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर