भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे क्रिकेटरों पर लगाम कसने की तैयारी में है. बोर्ड विशेष रूप से ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठा सकता है. दरअसल हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह और ईशान किशन को लगातार अपनी गर्लफ्रेंड/पार्टनर के साथ टीम बस में यात्रा करते और टीम होटल में ठहरते देखा गया है.
दैनिक जागरण के अनुसार खिलाड़ियों की पार्टनर्स की वजह से बढ़ रहे प्रभाव को लेकर चिंतित है. पिछले कुछ सालों में कुछ क्रिकेटरों का रिलेशनशिप आगे चलकर उनके लिए बड़े विवाद का कारण भी बना है. कुछ मामलों में महिला पार्टनर ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवाई है, जिससे ना खिलाड़ी, इंडियन प्रीमियर लीग और BCCI की छवि भी धूमिल होती है.
BCCI के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि यदि इस ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को अभी नहीं रोका गया तो इससे भविष्य में बड़े विवाद सामने आ सकते हैं. ऐसे उदाहरण भी देखने को मिले हैं कि टीम बस किसी खिलाड़ी के पार्टनर की वजह से रुकी रहती है. इन पार्टनर्स के टीम होटल में ठहरने की भी खबर है.
इसी रिपोर्ट अनुसार एंटी-करप्शन यूनिट के अधिकारियों ने कुछ खिलाड़ियों को गर्लफ्रेंड के साथ ठहरने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि उनका रिलेशनशिप पब्लिक है और किसी से छुपा नहीं है. बीसीसीआई के इस उच्च अधिकारी ने कहा कि वे इस ‘ऑफिशियल गर्लफ्रेंड’ के नियम से अनजान हैं और बोर्ड की पॉलिसी में ऐसा कोई नियम है ही नहीं. खिलाड़ियों को विशेष परिस्थितियों में ही पत्नी या परिवार के सदस्य के साथ ठहरने की अनुमति दी जाएगी.
BCCI की अगली बैठक में इस विषय पर विचार किया जा सकता है, जिसके बाद ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को लेकर कुछ नए नियम सामने आ सकते हैं. ये नियम केवल आईपीएल पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय टूर पर जाने वाली टीम इंडिया पर भी लागू किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
‘घमंडी मत बनो…’, IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या पर बम की तरह फूटा साथी खिलाड़ी; कह दी बड़ी बात