IMF Loan to Pakistan: कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी $1.32 बिलियन की मदद, भारत ने सुरक्षा पर उठाए थे सवाल

db42819f9f658dd7aef1f57bc9b797a217783220971151216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • IMF ने पाकिस्तान को कर संग्रह बढ़ाने और सख्त नीतियां जारी रखने की सलाह दी।

IMF Loan to Pakistan: अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने पाकिस्तान को बड़ा राहत दी है. IMF ने पाकिस्तान के लिए लगभग 1.32 बिलियन डॉलर की नई वित्तीय सहायता मंजूर कर दी है. ये मंजूरी भारत की आपत्तियों के बावजूद दी गई है. भारत ने IMF बोर्ड की बैठक में आतंकवाद के वित्तपोषण और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया था, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान को यह फंड जारी करने की मंजूरी मिल गई. 

यह मंजूरी IMF के Extended Fund Facility यानी EFF कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की पहली समीक्षा पूरी होने के बाद दी गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को लगभग 1.1 बिलियन डॉलर EFF के तहत और 220 मिलियन डॉलर Resilience and Sustainability Facility के तहत मिलेंगे. 

SBI का मेगा लोन धमाका, 80000 करोड़ के कर्ज बांटेगा बैंक, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

कुल मदद बढ़कर 4.8 बिलियन डॉलर पहुंची

बता दें कि इस नई मंजूरी के बाद IMF के इन दोनों के कार्यक्रमों के तहत पाकिस्तान को मिलने वाली टोटल राशि बढ़कर लगभग 4.8 बिलियन डॉलर हो जाएगी. IMF का कहना है कि पाकिस्तान ने अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और जरूरी आर्थिक सुधार लागू करने में प्रगति दिखाई है. 

पाकिस्तान को मदद क्यों दी गई?

IMF के मुताबिक, पाकिस्तान ने हाल के महीनों में कई आर्थिक मोर्चों पर सुधार दिखाया है. इनमें शामिल हैं जैसे…

  • महंगाई दर में कमी
  • विदेशी मुद्रा भंडार में सुधार
  • राजकोषीय अनुशासन बेहतर करना
  • आर्थिक सुधारों को लागू करना

IMF ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट से गुजरने के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है.

IMF ने दी सलाह

IMF ने पाकिस्तान को साफ कहा है कि आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए उसे लगातार सुधार जारी रखने होंगे. इसमें शामिल हैं…

  • टैक्स कलेक्शन बढ़ाना
  • ऊर्जा क्षेत्र के नुकसान कम करना
  • सख्त मौद्रिक नीतियां बनाए रखना
  • महंगाई पर नियंत्रण रखना

भारत ने जताई थी आपत्ति

भारत ने IMF बोर्ड में पाकिस्तान को बार-बार वित्तीय मदद दिए जाने पर चिंता जताई थी. भारत का कहना था कि इस फंडिंग का गलत इस्तेमाल हो सकता है और इससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. हालांकि, IMF बोर्ड ने इन आपत्तियों के बाद भी समीक्षा के मंजूरी दे दी.

Pakistan LPG: पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग, वहां अब कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?

पाकिस्तान ने फैसले का किया स्वागत

पाकिस्तान सरकार ने IMF के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिलेगी साथ ही आर्थिक सुधारों को रफ्तार मिलेगी और इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ेगा. इसके साथ ही पाकिस्तान ने यह भी कहा कि वह IMF के तय सुधारों को आगे भी लागू करता रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *