83 की उम्र में अमिताभ बच्चन ने की 24 घंटे की शिफ्ट, फिर केबीसी शूटिंग पर भी निकले, बोले- नहीं गया तो नौकरी गई

f6c1b64fb61be506b36a2f6139fbb74f1786024283741587 original


महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं. इस उम्र में भी वो फिट हैं और लगातार काम करते हैं. अमिताभ अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं और समय रहते पूरा करते हैं. अमिताभ अपने वर्कहोलिक मोड से यंग जेनरेशन को इंस्पायर करते हैं. अब अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 24 घंटे के काम किया. इसके बाद फिर उन्हें केबीसी की शूटिंग पर भी जाना था.

अमिताभ बच्चन ने 24 घंटे किया काम

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखा. इसमें उन्होंने अपने काम को लेकर बात की. उन्होंने लिखा, ‘समय रहते काम पूरा करलिया. सुबह 7 बजे काम पूरा किया. ये काम कल सुबह 7 बज शुरू हुआ था. लेकिन इसे सही तरह से प्रेजेंट करना और समय पर खत्म करना जरुरी था. इसीलिए किया. लेकिन ब्लॉग के साथ रोजाना के रूटीन से जुड़ने का सुकून ज़्यादा है.’

ये भी पढ़ें- 7 दिन में ‘स्पाइडर मैन’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म, इस मूवी को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड

केबीसी की शूटिंग 

आगे उन्होंने लिखा, ‘अब मुझे आराम करना चाहिए और कुछ खा लेना चाहिए. थोड़ी देर सोऊंगा 6 अगस्त को केबीसी की शूटिंग है. उसके लिए भी जल्दी उठना है. केबीसी की ब्रॉडकास्ट डेट अनाउंस हो गई है. और अगर मैं इससे चूक गया तो मेरी जगह किसी और को रख लिया जाएगा. इसीलिए जो जरुरी है वो करूंगा.’

कब और कहां देख पाएंगे कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन?
शो कौन बनेगा करोड़पति की बात करें तो इसका 18वें सीजन का सोमवार 10 अगस्त से प्रीमियर है. शो रात 9 बजे सोमवार से शुक्रवार आएघा. शो सोनी टीवी और सोन लिव पर देख सकते हैं. शो में अमिताभ बच्चन ही होस्ट होंगे. शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. इसमें अमिताभ बच्चन ने बताया था कि इस बार शो अलग होने वाला है. शो में इस बार सिर्फ जवाब देने से काम नहीं चलेगा.

इस फिल्म में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन फिल्मों में भी लगातार काम करे हैं. वो नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 में दिखेंगे. पहले पार्ट में भी अमिताभ थे. उनके रोल को बहुत पसंद किया गया था. इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा के रोल में हैं.

ये बी पढ़ें- बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर ‘रामायण’ में मिला शत्रुघ्न का रोल

दीपिका पादुकोण हुईं फिल्म कल्कि 2 से बाहर

पहले फिल्म में दीपिका भी हिस्सा होने वाली थीं लेकिन अब वो फिल्म से बाहर हो गई हैं. दीपिका पहले पार्ट में थीं लेकिन अब दूसरे पार्ट में नहीं होगीं. मेकर्स ने खुद अनाउंसमेंट करके इसकी जानकारी दी थी. खबरें हैं कि इस फिल्म में साई पल्लवी दीपिका को रिप्लेस कर सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1000 करोड़ कमाए थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. अब दूसरे पार्ट से भी बहुत उम्मीदें हैं.

अमिताभ बच्चन ने 2025 में फिल्म 120 बहादुर में नेरेशन दिया था. वहीं वो द रियल सुपरस्टार डॉक्यूमेंट्री में भी दिखे थे. उन्होंने तमिल फिल्म Vettaiyan भी की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *