Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

cd9b3ed240a74e1e3b143757a14b150017858312993791064 original


Kajol Birthday: हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकाराओं में शामिल काजोल ने 90 के दशक में बड़े पर्दे पर ऐसी छाप छोड़ी थी जिसकी गूंज आज तक सुनाई देती है. फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली काजोल कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को ये ही मंजूर था. 90 के दशक की शुरुआत में उनका एक्टिंग करियर शुरू हुआ और देखते ही देखते वो न सिर्फ उस दौर की बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में अपना नाम लिखाने में शुमार हो गईं.

अपने लंबे और सफल करियर में काजोल ने एक से बढ़कर एक फिल्मों से फैंस का दिल जीता और हर किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. आज भी काजोल फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं और आज के दौर की एक्ट्रेसेस के लिए मिसाल पेश कर रही हैं. आज एक्ट्रेस 52 साल की हो चुकी हैं. इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प और खास बातों के बारे में.

माता-पिता हुए अलग, नानी ने की परवरिश 

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता शोमू मुखर्जी मशहूर फिल्ममेकर थे, जबकि उनकी मां तनुजा गुजरे दौर की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. दोनों ने एक साल के अफेयर के बाद शादी कर ली थी, हालांकि जल्द ही दोनों अलग हो गए थे, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ था. पैरेंट्स के अलग होने के चलते काजोल की परवरिश उनकी नानी ने की थी.

ये भी पढ़ें: अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार

दादी के लिए स्कूल से भाग गई थीं काजोल

चाहे काजोल की परवरिश उनकी नानी ने की हो, लेकिन वो अपनी दादी के भी करीब रही थीं. इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है. काजोल ने पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की थी. लेकिन, एक बार वो बोर्डिंग स्कूल से अपनी दादी के लिए भाग गई थीं.

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि जब वो 11वीं क्लास में थी तब उनकी दादी की तबीयत बेहद खराब हो चुकी थी. काजोल भी अपनी दादी से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें घर आने की परमिशन नहीं थी. ऐसे में काजोल अपने एक दोस्त के साथ घर आने के लिए स्कूल से भाग गई थीं, लेकिन उनकी किस्मत खराब थी कि बस स्टैंड पर वो पकड़ी गई थीं. 

नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद काजोल एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां तनुजा चाहती थी कि उनकी बेटी उनकी ही तरह फिल्मों में काम करें. ऐसे में एक दिन उन्होंने जबरदस्ती काजोल का फोटोशूट करवाया था. इतना ही नहीं तनुजा काजोल को लेकर एक फिल्म भी बनाने लगी थी, लेकिन वो फिल्म बन ही नहीं पाई.

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

‘बेखुदी’ से हुआ था डेब्यू

काजोल का फोटोशूट करने वाले गौतम राजाध्यक्ष की मदद से ही एक्ट्रेस को अपनी पहली फिल्म मिल पाई थी. दरअसल वो उस वक्त फिल्म ‘बेखुदी’ के स्क्रीनप्ले को लेकर भी काम कर रहे थे और उन्होंने काजोल की फोटो डायरेक्टर राहुल रवैल को दिखाई थी. इसके बाद काजोल को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया था. साल 1992 की इस रोमांटिक फिल्म में उन्होंने कमल सदाना के साथ काम किया था. इसका हिस्सा काजोल की मां तनुजा भी थीं.

ये भी पढ़ें: 20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?

काजोल ने उड़ाया मजाक, रोने लगे थे करण जौहर

करण जौहर और काजोल एक दूसरे के बेहद पक्के दोस्त हैं. दोनों ही फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के चलते एक पार्टी में मिले थे. ये उस वक्त की बात है जब दोनों का ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू नहीं हुआ था और करण की उम्र 16 साल थी. एक पार्टी में काजोल अपनी मां के साथ और करण अपने पिता यश जौहर के साथ गए थे. 

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

तब काजोल को करण के कपड़े पसंद नहीं आए और वो करण पर जोर-जोर से हंसने लगीं और उनका भी मजाक उड़ाया. इस घटना से आहत होकर करण जौहर पार्टी में ही रोने लगे थे.

पहली मुलाकात में शाहरुख को नहीं किया था पसंद

बॉलीवुड के इतिहास में जिन जोड़ियों को बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है उनमें काजोल और शाहरुख की जोड़ी भी शामिल है. दोनों ने सात फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है और उनकी उनकी एक भी फ्लॉप नहीं रही. काजोल और शाहरुख दोस्ती का बेहद खास रिश्ता शेयर करते हैं, लेकिन पहली मुलाकात में काजोल को शाहरुख बिलकुल पसंद नहीं आए थे.

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘दिलवाले’, ‘माय नेम इज खान’ और ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों में धूम मचा चुके शाहरुख और काजोल ने पहली बार ‘बाजीगर’ के जरिए स्क्रीन शेयर की थी. ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी. इसी के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे.

Kajol Birthday: जब स्कूल से भाग गई थीं काजोल, पहली मुलाकात में पसंद नहीं आए थे शाहरुख, करण का भी उड़ाया था मजाक

रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि सेट पर शाहरुख़ बिल्कुल चुपचाप बैठे हुए थे और किसी से बात नहीं कर रहे थे. ये देखकर काजोल ने अपने मेकअप मैन से कहा था कि, ‘आपका यह एक्टर कितना खडूस है. बेचारे शाहरुख चश्मा पहनकर अपनी लाइन्स पढ़ रहे थे.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *