Fitness Supplements Side Effects : फिटनेस सप्लीमेंट लेते हुए ये गलतियां तो नहीं करते आप, लिवर को हो सकता है नुकसान

90059b9bfe7668074aa88200360e7c0117783031883811120 original


Fitness Supplements Side Effects : आजकल सोशल मीडिया खोलते ही हर तरफ फिटनेस, डाइट और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी सलाहें देखने को मिलती हैं. कोई हाई-प्रोटीन डाइट अपनाने की बात करता है, तो कोई तेजी से वजन घटाने वाले सप्लीमेंट्स का प्रचार करता नजर आता है. कई फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स और जिम ट्रेनर अलग-अलग तरह के प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट ड्रिंक को फिट रहने का आसान तरीका बताते हैं. शरीर को ताकत देने वाले कई सप्लीमेंट्स अगर गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा लिए जाएं, तो शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

हम जो भी खाते या पीते हैं, उसे शरीर में प्रोसेस करने का काम लिवर ही करता है. ऐसे में अगर लगातार भारी सप्लीमेंट्स, केमिकल्स या बिना जरूरत की फिटनेस दवाएं ली जाएं, तो लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं वे आम गलतियां, जो लोग फिटनेस के चक्कर में कर बैठते हैं और जिनसे लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. 

1. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना पड़ सकता है भारी – इन दिनों प्रोटीन को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. जिम जाने वाले कई लोग जरूरत से ज्यादा प्रोटीन पाउडर, शेक और बार्स का सेवन करने लगते हैं.  यह सच है कि प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है. यह मांसपेशियों की मजबूती और शरीर की मरम्मत में मदद करता है, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकती है. अगर शरीर को जरूरत से ज्यादा प्रोटीन दिया जाए, खासकर सप्लीमेंट्स के रूप में, तो उसे प्रोसेस करने में लिवर और किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लंबे समय तक ऐसा होने पर शरीर में मेटाबॉलिक तनाव बढ़ सकता है.  विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए पहले प्राकृतिक चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जैसे दालें, पनीर, अंडे, दूध और दही, सोया, मेवे और बीज जब तक डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट सलाह न दें, तब तक जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट्स लेने से बचना चाहिए. 

2. फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट ड्रिंक का ज्यादा इस्तेमाल – जल्दी वजन घटाने और वर्कआउट में ज्यादा एनर्जी पाने के लिए लोग फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं. ये  सप्लीमेंट्स अक्सर दावा करते हैं कि वे तेजी से फैट कम करेंगे और शरीर को तुरंत एनर्जी देंगे, लेकिन इन सप्लीमेंट्स में कई बार ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं. इनमें मौजूद तेज पदार्थ, ज्यादा कैफीन और कुछ केमिकल्स लिवर में सूजन या विषाक्तता पैदा कर सकते हैं. बहुत से लोग जल्दी बॉडी बनाने या तेजी से वजन कम करने के लिए इनका जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं. इससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और लंबे समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. 

3. कई सप्लीमेंट्स को एक साथ लेना – आजकल फिटनेस इंडस्ट्री में स्टैकिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है. यानी लोग एक साथ कई तरह के सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं. जैसे प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर, प्री-वर्कआउट, विटामिन्स और मसल गेनर. लोग सोचते हैं कि ज्यादा सप्लीमेंट लेने से जल्दी रिजल्ट मिलेगा, लेकिन यह आदत लिवर के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. हर सप्लीमेंट का असर अलग होता है. कई बार अलग-अलग  सप्लीमेंट्स में ऐसे तत्व होते हैं जो मिलकर शरीर पर गलत असर डाल सकते हैं. खासकर अगर ये  सप्लीमेंट्स अच्छी क्वालिटी वाले न हों, तो लिवर डैमेज का खतरा और बढ़ जाता है. इसलिए किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें – Delhi TB Screening: राजधानी में टीबी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्लम और हाई रिस्क इलाकों से सामने आए 12000 मरीज

लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत जिन्हें नजरअंदाज न करें

1. लिवर से जुड़ी समस्याएं शुरुआत में धीरे-धीरे बढ़ती हैं. कई बार इनके लक्षण सामान्य थकान या कमजोरी जैसे लगते हैं, इसलिए लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन अगर संकेत लगातार दिखें, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए. 

2. अगर पर्याप्त आराम के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस करे, तो यह लिवर पर असर का संकेत हो सकता है. 

3. लिवर सही तरह काम न करे तो पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है और खाने की इच्छा कम हो सकती है.

4. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या असहजता महसूस होना भी चेतावनी संकेत हो सकता है. स्किन और आंखों का पीला पड़ना पीलिया का लक्षण हो सकता है, जो लिवर की खराबी से जुड़ा होता है. 

5. अगर पानी पर्याप्त पीने के बावजूद पेशाब का रंग ज्यादा गहरा हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

6. बिना किसी साफ कारण वजन में तेजी से बदलाव होना भी लिवर संबंधी समस्या की ओर इशारा कर सकता है. 

फिट रहने के लिए क्या करें? 

1. संतुलित और घर का बना खाना खाएं. 

2. पर्याप्त पानी पिएं. नियमित एक्सरसाइज करें.

3. पर्याप्त नींद लें.

4. बिना सलाह के सप्लीमेंट्स न लें.

5. समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं.

यह भी पढ़ें – Eating Same Food Every Day: क्या आप भी रोज खाते हैं एक ही तरह का खाना? छिन सकती है आपके पेट की ताकत!

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *