Dhamaal 4 BO: 150 करोड़ के बजट में बनी ‘धमाल 4’ ने 26 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट

8ecfe034252e4cf38de33c74798f11e91785903654652209 original


अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है. जहां इसने पहले तीन हफ्ते में खूब कमाई की तो वहीं चौथे हफ्ते में ये लाखों में सिमट गई है. फिल भी ये बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 26 दिनों में कितनी कमाई की है? साथ ही ये भी जानेंगे कि इसने कितना प्रॉफिट कमा लिया है?

 धमाल 4′ ने भारत में कितनी कमाई की है?
इंद्र कुमार के निर्देशित ‘धमाल 4’ ने में तीन हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी. लेकिन टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के आने के बाद से इसकी कमाई को झटका लगा है. फिर भी इसने चौथे वीकेंड पर अच्छी कमाई की लेकिन वीकडेज में इसका कलेक्शन गिर गया है.

  • फिल्म की 26वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने 2 हजार 352 शो में 0.70 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 162.35 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 192.88 करोड़ रुपये हुआ है.
  • विदेशों में, फिल्म ने 26वें दिन 0.05 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 30.75 करोड़ हो गया है.
  • इसी के साथ फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 223.63 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:- Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, ‘जना नायकन’- ‘धमाल 4’ ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का हाल?

धमाल 4′ ने 26 दिनों में कितना कमाया मुनाफ़ा?
खबरों के मुताबिक, ‘धमाल 4’ को 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. वहीं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 दिनों में अपनी पूरी लागत वसूल कर 12.35 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है जो कि प्रतिशत में बदलने पर 8.23% है. यानी फिल्म को 8.23% का मुनाफा हुआ है. भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर यह फ़ायदे का सौदा तो है, लेकिन अपनी पूरी लाइफ़टाइम में इसे ‘हिट’ का टैग नहीं मिल पाएगा. क्योंकि इसके लिए इसे अपनी कमाई का दुगना कमाना होता.

ये भी पढ़ें:-Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *