‘बंटवारा 1947’ में प्रीति जिंटा ने ‘सकीना’ को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

16486b3e6cd7dd5e3ec6ead7f53ca12b17860220649411403 original


Preity Zinta Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी इन दिनों फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई और इससे पहले ही छा गई है. फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें प्रीति जिंटा के लुक की तुलना ‘गदर’ की सकीना से हो रही है. ऐसे में अब इस पर अमीषा पटेल ने चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, अमीषा पटेल ने हाल ही में एक्स पर #AskAmy सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. इस बीच मजाक मस्ती हुई साथ ही कुछ काम की बातें भी हुई. इसी बीच एक यूजर ने अमीषा पटेल से प्रीति जिंटा के ‘बंटवारा 1947’ वाले लुक को लेकर सवाल किया. 

यह भी पढ़ें: तमिल फिल्म ‘इधयम मुरली’ की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं

प्रीति के लुक पर अमीषा ने दिया जवाब

यूजर ने लिखा, ‘क्या आपने ‘बंटवारा’ का ट्रेलर देखा है? ऐसा लगता है कि प्रीति जिंटा आपके आइकॉनिक किरदार ‘सकीना’ को कॉपी करने की बहुत कोशिश की. लेकिन कुछ किरदार सचमुच कभी न भूलने वाले होते हैं और ‘गदर’ में आपने और सनी सर ने जो जादू दिखाया था, उसे कोई दोबारा नहीं दोहरा सकता.’

यूजर के इस सवाल के जवाब में अमीषा पटेल ने जवाब दिया, ‘वो भी बहुत खूबसूरत है भाई. सकीना उन्हें बेस्ट विशेज देती है. तारा का तब तक ध्यान रखना जब तक वो वापस ना आ जाएं जहां से ताल्लुक रखते हैं.’ उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. गौरतलब है कि इस दौरान उनसे ‘हमराज 2’ को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने इसके लिए इच्छा जाहिर की. 

बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

सनी के साथ ‘गदर 2’ में दिखी थीं अमीषा पटेल

आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी फिल्म ‘गदर 2’ में आखिरी बार दिखी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया था और 500 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सकीना और तारा की जोड़ी पर्दे पर हिट हो गई थी. इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी को दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ के बीच इस तमिल फिल्म का धमाका, बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’?

इसके साथ ही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन ‘राज कुमार संतोषी’ ने किया था. ‘बंटवारा 1947’ के जरिए सनी देओल एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने वाले हैं. इसमें उनके साथ ही प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल जैसे कलाकार भी साथ में दिखेंगे. इसमें अली फजल ने भी स्पेशल अपीयरेंस दी है. इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन ने किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *