25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह

a69824e69bfcc10934985512c80916f317860958365861400 original


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने सिग्नेचर टिंटेड चश्मे के लिए भी जाने जाते हैं. पिछले करीब 25 सालों से वो अक्सर इसी तरह का चश्मा पहने नजर आते हैं. अब आखिरकार उन्होंने खुद बताया है कि वो इतने सालों से टिंटेड चश्मा क्यों पहन रहे हैं. उनका ये खुलासा सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए.

अमिताभ बच्चन ने खोला राज
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने चश्मे को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि सेट पर एक शख्स ने उनसे कहा कि उनके चश्मे में कुछ गड़बड़ है और उसमें पीला रंग दिखाई दे रहा है. इस पर अमिताभ ने जवाब दिया कि उन्होंने जानबूझकर अपने चश्मे के शीशों में हल्का टिंट कराया है. 

25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह

अमिताभ बच्चन ने बताई असली वजह
अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मैं पिछले 25 साल से यही चश्मा पहन रहा हूं. किसी ने कहा कि इसमें येलो-येलो दिख रहा है. मैंने कहा कि हां, मैंने इसमें थोड़ा-सा टिंट कराया है. फिर उन्होंने कहा कि इससे शूटिंग पर असर पड़ेगा. तब मैंने उनसे कहा कि किसी इंसान की उम्र का सबसे पहले पता उसकी आंखों से चलता है. मेरी आंखें अब बुढ़ापे की तरफ बढ़ चुकी हैं, इसलिए उन्हें छिपाने के लिए मैंने चश्मे में हल्का टिंट करवा लिया.’ 

25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह

यह भी पढ़ें: किसकी मनेगी दिवाली? बॉक्स ऑफिस पर ‘गॉडजिला’ और ‘रामायण’ में होगी धांसू टक्कर

शूटिंग में देरी के लिए हाथ जोड़कर मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू होने से पहले दर्शकों से देरी के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि नए सीजन की पहली रिकॉर्डिंग होने की वजह से सेट पर कई तकनीकी तैयारियां करनी पड़ती हैं, जिनमें समय लगता है. उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शकों का धन्यवाद किया और देरी के लिए दुख जताया. 

25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह

इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में थे. अब अमिताभ बच्चन इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के साथ वो एक बार फिर छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. 

यह भी पढ़ें: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में ‘लेनिन’ समेत और कौन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *