इन दिनों भारतीय सिनेमा की जिस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उसका नाम है ‘रामायण. दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा. रणबीर कपूर इसमें भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं और अब उन्होंने फिल्म पर बात करते हुए इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
‘रामायण पार्ट 2’ की आधी शूटिंग पूरी
हाल ही में रणबीर कपूर ने ‘द डायरेक्ट’ से बातचीत की. इस दौरान अभिनेता ने एक बड़ा खुलासा करते हुए अपने तमाम फैंस को खुश कर दिया. उन्होंने बताया कि रामायण के दूसरे पार्ट की आधी शूटिंग कर ली गई है. अभिनेता ने कहा, ‘पहले पार्ट की रिलीज से पहले ही दूसरे पार्ट की 50 परसेंट शूटिंग हो चुकी है.’
सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट
रणबीर कपूर ने दावा किया कि पहले पार्ट के मुकाबले दूसरा पार्ट ज्यादा बड़ा और रोमांचक साबित होगा. उन्होंने ये भी बताया कि दूसरे पार्ट में ही हनुमान जी का किरदार भी है. हनुमान जी का रोल सनी देओल निभा रहे हैं. बता दें कि सनी देओल का पहले पार्ट में रोल बेहद छोटा है, जबकि दूसरे पार्ट में उन्हें ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा.
ये भी पढ़ें: अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार
10 पार्ट में बनने वाली फिल्म है ‘रामायण’
रणबीर कपूर ने इस दौरान ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि रामायण 10 भाग में बनने वाली फिल्म है, क्योंकि इस गाथा को दो पार्ट में समेटना बहुत मुश्किल काम है. उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और स्क्रिप्ट राइटर्स के लिए कहा कि उनके लिए इसे दो पार्ट में समेटना एक मुश्किल टास्क रहा.
कहानी से नहीं की छेड़छाड़
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि रामायण को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कहानी के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या मर्जी से कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. आगे उन्होंने भगवान श्री राम के लिए कहा, ‘दुनियाभर में फैले लाखों लोगों के लिए श्री राम एक मार्गदर्शक हैं. उचित काम, दया, अहंकार, माफी जैसी जो भी बातें है वो सभी हमें जिंदगी का सबक देती है.’
ये भी पढ़ें: 20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?
4 हजार करोड़ है ‘रामायण’ का बजट
रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यसूर नमित मल्होत्रा हैं. फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. जहां रणबीर श्री राम के किरदार में हैं तो वहीं साई पल्लवी माता सीता और कन्नड़ स्टार यश रावण के रोल में हैं.