दीपिका पादुकोण संग डोसा डेट पर दिखे रणवीर सिंह, सिंपल और स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान

535a9d71b984c6749cc852392ff6c8e317746178370401372 original


बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा अपने स्टाइल और केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं. हालांकि इस बार दोनों अपने सादे और कूल अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. ग्लैमर से भरी जिंदगी के बीच जब ये जोड़ी आम लोगों की तरह फूड डेट पर नजर आती है, तो फैंस को उनका ये रूप और भी ज्यादा पसंद आता है. ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद हाल ही में मुंबई में उनकी एक आउटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

डोसा खाकर एंजॉय की ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस

दीपिका और रणवीर मुंबई के चौपाटी इलाके के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने साउथ इंडियन खाने का मजा लिया. इस बीच रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी उनके साथ थे. रेस्टोरेंट की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में रणवीर ब्लैक टी-शर्ट, व्हाइट कैप और सनग्लासेस में काफी कूल अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए, वहीं दीपिका भी ब्लैक टी-शर्ट और जूड़े वाले हेयरस्टाइल में सिंपल और खूबसूरत दिखीं. कैप्शन में लिखा था, ‘कुछ न कुछ तो हो रहा है. पार्ट 2 #बेन्ने #चौपाटी.’ बताया जा रहा है कि दोनों यहां डोसा खाते हुए अपनी इस खास डेट को एंजॉय कर रहे थे और यह इस हफ्ते की उनकी दूसरी डेट थी.

सितार कॉन्सर्ट में दिखीं दीपिका 

बता दें कि ये कपल इन दिनों काफी लो-प्रोफाइल रहना पसंद कर रहा है. हाल ही में दीपिका पादुकोण, ऋषभ रिखिराम शर्मा के लाइव सितार कॉन्सर्ट में भी नजर आई थीं, जहां उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. दीपिका हमेशा से अपने शांत और सिंपल बिहेवियर के लिए जानी जाती हैं और किसी भी विवाद से दूर रहना पसंद करती हैं. वहीं रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं. साथ ही वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रहे है, जिसमें उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *