सिंगर सोनू निगम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सोनू निगम हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं. उनका वीडियो वायरल है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
सोनू निगम की हुई सर्जरी
सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर लिखा- मेरी सर्जरी के दौरान मैंने डॉक्टर और उनकी टीम के लिए एक परफॉर्मेंस दी. दर्द में गाया. म्यूजिक में खुशी. वीडियो में सोनू को हॉस्पिटल बेड पर देखा जा सकता है. उनकी सर्जरी चल रही है और सोनू मोहम्मद रफी का ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाना गा रहे हैं.
बता दें कि ये गाना फिल्म ‘दुलारी’ का है. फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें- ‘गट्टा कुश्ती 2’ का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, कमाया 54 परसेंट प्रॉफिट, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
श्रेया घोषाल- महिमा चौधरी ने किया रिएक्ट
उनके वीडियो पर श्रेया घोषाल ने लिखा- सोनू जी आप जल्द ठीक हो जाइए. आप जल्दी रिकवर करें. आपका म्यूजिक के लिए डेडिकेशन और परफेक्शन इस हालत में भी बहुत इंस्पायरिंग है. वहीं महिमा चौधरी ने लिखा- हे भगवान. ये शानदार है. जल्द ठीक हो जाइए. आपकी आवाज. कोलेब के लिए ये अच्छा आइडिया है, आजकल के मेडिकल बिलों को देखते हुए. फैंस भी सोनू की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें- वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ का दूसरे दिन धमाल, किया इतना कलेक्शन
सोनू निगम को है ये बीमारी
सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई है इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में एक जानकारी शेयर की थी. सोनू ने बताया था कि वो नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं. सोनू ने बताया था कि वो इसका इलाज करवा रहे हैं. सोनू ने कहा था- मेरी कई MRI और CT स्कैन हो चुके हैं. मैं पिछले कई दिनों से दवाइयां ले रहा हूं.
सोनू ने अपनी गर्दन के पास लगा एक पैच दिखाया था. सोनू ने बताया था कि नस दबने की वजह से उन्हें गले में भारीपन महसूस हो रहा है. सोनू ने बताया था कि फिजियोथेरेपी उनके लिए दर्दभरा एक्सपीरियंस रहा और रिकवरी प्रोसेस आसान नहीं है. वो दर्द की दवाई ले रहे थे.
सोनू निगम के पॉपुलर सॉन्ग
सोनू निगम की बात करें तो वो इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर हैं. उन्होंने ‘कल हो न हो’, ‘अभि मुझ में कहीं’, ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘मुझसे रात दिन बस’, ‘दीवाना तेरा’, ‘मैं अगर कहूं’ जैसे गाने गाए हैं. वो 53 साल के हैं. उन्हें गाने ‘कल हो न हो’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था. सोनू निगम को 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सोनू निगम के गाने बहुत पसंद किए जाते हैं. पर्सनल लाइफ में सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है. उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में हुई थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम निवान निगम है.