Awarapan 2 Worldwide Box office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. जहां इसका पहला पार्ट 2007 में फ्लॉप रहा था वहीं, इसके सीक्वल ने 2026 में सनी देओल को जोरदार टक्कर दी और ‘बंटवारा 1947’ से कहीं ज्यादा कमाई कर ली. फिल्म ने इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘आवारापन 2’ ने पहले दिन दुनियाभर में की इतनी कमाई
फिल्म ‘आवारापन 2’ के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 22 करोड़ रहा था. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 26.40 करोड़ रहा. मूवी ने ओवरसीज में 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वहीं, ‘आवारापन 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी खासी कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 28.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले ही दिन अपना 70% बजट वसूल कर लिया है. माना जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त की छुट्टी के वीकेंड में ही बजट वसूल लेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ है.
इमरान हाशमी ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी ही फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पहले तो इसने अपने पहले पार्ट ‘आवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन 13 करोड़ के आंकड़े को मात दी. इसके बाद ‘आवारापन 2’ ने ‘मर्डर’ को भी पछाड़ दिया.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मर्डर’ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 15.01 करोड़ और वर्ल्डवाइड 21.08 करोड़ रहा था. जबकि इसके मुकाबले ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 29.80 करोड़ रुपये कमाए.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने फर्स्ट डे ‘भूत बंगला’-‘द ओडिसी’ समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
‘आवारापन 3’ का हो चुका ऐलान
गौरतलब है कि ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद फिल्म के तीसरे सीक्वल का भी ऐलान कर दिया गया है. इमरान ने खुद इसका ऐलान किया है. उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा, ‘हमारे हाथ से तो निकल गई अब आपके हवाले है. आपको फिल्म काफी पसंद आएगी. लेकिन फिल्म अभी बाकी है. आशा है कि आवारापन 3 भी जल्द ही आएगी.’
‘आवारापन 2’ के बारे में
बहरहाल, अगर फिल्म ‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो ये साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो उस समय बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी. वहीं, अब इसका सीक्वल 2026 में आया तो तबाही ही मचा दी. इसमें इमरान हाशमी के साथ ही एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं. दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है.