सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अंदर घमासान मचा हुआ है. 8 चुने हुए एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर्स ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि सिंटा अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही हैं. अब पूनम ढिल्लों ने इस पर रिएक्ट किया है.
पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पूनम ने कहा, ‘पद्मिनी और मैं अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करके CINTAA की साख बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. ये हमारे पर्सनल फायदे के लिए नहीं है. ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर्स के लिए कुछ भी करने की पहल कोई और कर नहीं रहा. तो मैं उनके आरोपों से शॉक्ड हूं. ये मेंबर्स CAWT को बचाने की कोशिश कर रहे थे. ये ट्रस्ट सीनियर एक्टर जैसे दिलीप कुमार, अमरीश पुरी और अमजाद ने बनाया था. इस ट्रस्ट ने मेंबर्स को मेडिकल सुविधाएं देने की अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है.’
ये भी पढ़ें- 14 August Movie Release: ‘बंटवारा 1947’ से ‘आवारापन 2’ तक, 14 अगस्त को 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तहलका
1 लाख के गिफ्ट्स को लेकर विवाद
आगे उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दशकों से करंट कमेटी में से किसी ने भी CAWT के लिए पैसे नहीं जुटाए. हमने इवेंट के जरिए फंड जुटाए और कविता कृष्णमूर्ति और मधुश्री जैसे आर्टिस्ट को साड़ियां और नितिन मुकेश को कुर्ता गिफ्ट किया, जिन्होंने बिना चार्ज किए परफॉर्म किया. जो मेंबर्स इस्तीफा दे चुके हैं वो हम पर साड़ी खरीदने का आरोप लगा रहे हैं क्या हमने वो साड़ियां अपने लिए खरीदी? हमने उन आर्टिस्ट को गिफ्ट दिया जिन्होंने बिना कुछ चार्ज किए हमारे लिए परफॉर्म किया. पद्मिनी और मैंने उन्हें पर्सनली कॉल किया और उन्होंने हमारे कहने पर परफॉर्म किया. उन सिंगर्स ने सिंटा पर एहसान किया. हमने 1 करोड़ रुपये जुटाए उन परफॉर्मेंस से, तो ये दिक्कत कैसे हो सकती है अगर हमने उन्हें गिफ्ट देने के लिए 1 लाख खर्च किए.’
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही ‘राका’ की शूटिंग, सेट पर बिता रही घंटों
उन्होंने कहा, ‘पुनीत इस्सर ने दो साल में मुश्किल से दो मीटिंग अटेंड की हैं. लेकिन जिस दिन वो कमेटी को भंग करना चाहते थे तो सिर्फ हमें वोट करने के लिए उन्हें बुलाया गया. अभी भी हमारे पास बहुमत है और कमेटी बनी हुई है.’ उन्होंने आगे कहा कि वो और पद्मिनी सिंटा को चलाने के लिए वो अपनी जेब से खर्चा उठा रही हैं. वो रेगुलर टीवी सेट पर चेक कर रही हैं और मेंबर्स को लेबर कोड के बारे में सिखा रही हैं. पूनम ने कहा कि उन्होंने ऑर्गेनाइजेशन के बेहतरी के लिए और प्लान भी कर रखे हैं.
वहीं कमेटी भंग होने की खबरों पर CINTAA के एडवोकेट सुविज्ञ विद्यार्थी ने कहा, ‘CINTAA की कार्यकारी समिति के भंग होने की जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से गलत, निराधार और कानूनन अमान्य हैं. संविधान के अनुसार कमेटी सिर्फ तभी भंग हो सकती है जब 50 परसेंट से ज्यादा मेंबर्स रिजाइन करें. अभी तक ऐसा नहीं हुआ है.’