Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे ‘स्पाइडर-मैन’ बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड

91317887bd9b6f0b8427a55074bed9021786328499711209 original


टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जादू भारतीय दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. जहां पहले हफ्ते में इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की थी तो वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी और छप्परफाड़ कमाई के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने कितनी कमाई की है?

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई?  
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है और ये फिल्म फिलहाल दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 334.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी तो वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसे देखने लिए बड़ी संख्या में ऑडियंस सिनाघरों में पहुंची और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसन रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 15 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे शनिवार इसने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 31करोड़ रुपये बटोरे. वहीं रिलीज के दूसरे रविवार यानी 11वें दिन इस फिल्म की कमाई में और उछाल आया.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 11वें दिन 35 करोड कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 416.25 करोड़ रुपये हो गई है.   

यह भी पढ़ें: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बनी भारत में नंबर 1 हॉलीवुड फिल्म
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ दूसरे शनिवार को जहां ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के भारत में 373.22 करोड़ के कलेक्शन को मात देकर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी तो वहीं दूसरे रविवार को यानी 11 वें दिन तो इसन कमाल ही कर डाला. दरअसल इसने दूसरे संडे को 416.25 करोड़ की कमाई के साथ जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के  391 करोड़ रुपये की नेट कमाई को पीछे छोड़ दिया और इसी के साथ ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं इसने 11वे दिन भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के बारे में
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ एक मार्वल सुपरहीरो फिल्म है जिसमें टॉम हॉलैंड ने पीटर पार्कर का किरदार निभाया है. फ़िल्म की कास्ट में जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो भी शामिल हैं. ये फिल्म स्पाइडर-मैन के तौर पर पीटर के सफर को आगे बढ़ाती है, जिसमें वह सुपरहीरो की पहचान से अलग अपनी ज़िंदगी जीते हुए नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों का सामना करता है.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *