‘उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है…’, एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा

ac63d4e95ed0d5137ff800da1e867eac17863755102931403 original


गोविंदा पिछले लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वाइफ सुनीजा आहूजा अक्सर उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाती रही हैं. हालांकि, गोविंदा ने कभी अपने अफेयर की खबरों को कुबूला नहीं. हाल ही में उनका एक्ट्रेस कोमल के साथ एक वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया था, जिसमें दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों को हवा मिल गई थी. ऐसे में अब उनकी वाइफ सुनीता आहूजा ने उन पर गुस्सा निकाला है.

दरअसल, गोविंदा और कोमल की लिंकअप की खबरों और वायरल वीडियो के बीच सुनीता आहूजा से पैप्स ने इस मामले को लेकर सवाल किया था. हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनसे गोविंदा और कोमल के वायरल वीडियो को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया, ‘गोविंदा और कोमल को साथ में देखा गया. फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया?’

यह भी पढ़ें: सनी देओल या इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर किसने दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा

पैपराजी के सवाल पर सुनीता आहूजा तीखे शब्दों में जवाब देती हैं, ‘एक कहावत सुना है कभी? विनाश काले विपरीत बुद्धि तो उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है. इसलिए ये सब करता है वो क्या बोलूं अब?’ पैपराजी ने आगे सवाल किया, ‘लोग कह रहे हैं हीरो नंबर 1 चीटर नंबर 1 बन गया.’ इस पर सुनीता ने रिएक्शन देते हुए कहा, ‘ये सवाल मुझे ना गोविंदा के फैंस से पूछना है कि जब मैं बोलती हूं तो सब मुझे ट्रोल करते हैं. मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया इसका जवाब दे. मुझे मत पूछो मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है.’

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोले गोविंदा?

बरहाल, गोविंदा का एक बयान भी इसी बीच काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर रिएक्शन दिया. एक्टर ने हाल ही में समाचार एजेंसी ANI से बात की और इस बीच एक्टर ने कहा कि वो 34 साल की उम्र तक थोड़ी सीधे थे. एक्टर बताते हैं, ‘मैं 34 साल की उम्र तक थोड़ा सीधा था और मुझे बुरा फील होता है कि मैं ऐसा क्यों था?’

उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ देखने की 5 वजहें

इतना ही नहीं, गोविंदा ने आगे अफेयर की खबरों पर कहा था, ‘आप मिठाई की दुकान में रहकर आप भूखे निकले दो क्या दुखद है.’ गोविंदा का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक्टर के इस बयान के बाद उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को और भी हवा मिल गई है. हालांकि, कुछ लोगों का ये भी मानना है कि एक्टर ने अपने इस बयान का इस्तेमाल वाइफ सुनीता आहूजा के लिए किया है. क्योंकि इस इटरव्यू में वो सुनीता आहूजा का जिक्र करते हैं और कहते हैं कि वो गालियां देती हैं और उन्हें अच्छा लगता है. वो उनकी गालियां खाते भी हैं.

उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा

गोविंदा का वर्कफ्रंट

इसके अलावा अगर गोविंदा के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाले् हैं. उन्होंने इसका ऐलान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया था. इस फिल्म के जरिए वो नवोदित एक्ट्रेस कोमल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. अभिनेता ये भी कहा था कि वो पहले के जैसे ही कोमल के साथ लगातार 6 फिल्में ब्लॉकबस्टर देना चाहते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *