अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

da3bb3db1dbbd99c81b8b5883362416717861942066271064 original


साल 2026 की शुरुआत में दिग्गज गायक अरिजीत सिंह ने फैंस के साथ एक ऐसी खबर शेयर की थी जिसने उनके लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ दिया था. उन्होंने ऐलान किया था कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि इसके पीछे की कोई ठोस वजह का खुलासा नहीं किया गया था. लेकिन, अब सिंगर अमाल मलिक ने बताया कि आखिर क्यों अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से खुद को दूर कर लिया?

‘एक-दो साल पहले ही ये एहसास हो गया था कि…’

अमाल मालिक ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले के बारे में बात करते हुए बताया, ‘मेरा मानना है कि किसी ने उन पर किसी तरह का प्रेशर नहीं डाला है. ये उनका फैसला रहा है. जब उन्होंने इसका ऐलान किया था तब हममें से जो लोग उनके साथ काम कर चुके हैं उन्हें एक-दो साल पहले ही ये एहसास हो गया था कि अब अरिजीत की फिल्मों के संगीत में दिलचस्पी नहीं रही.’

ये भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ अमेरिका चले गए थे फहाद फासिल, फिर ऐसे बने साउथ के सबसे खूंखार विलेन

अरिजीत की आवाज ही नहीं, गाने की क्वालिटी भी मायने रखती है 

अमाल मलिक ने आगे कहा कि माना जाता है कि अरिजीत सिंह है तो गाना हिट होने की गारंटी है, हालांकि गाने की क्वालिटी भी मायने रखती है. उन्होंने कहा, ‘जब कोई बड़ा आर्टिस्ट बन जाता है तो उसे अपने प्रोजेक्ट सेलेक्ट करने की पूरी आजादी होती है. इंडस्ट्री में लोग सोचते हैं कि अरिजीत सिंह से गाना गवाओ, चाहे कितना भी पैसा खर्च हो.’ अमाल के मुताबिक ताकि बड़ा नाम होने के चलते लोगों का ध्यान खींचा जा सके, लेकिन अमाल कहते हैं कि खुद अरिजीत का भी ये मानना है कि ये भी मायने रखता है कि गाना अपने आप में खुद कितना अच्छा है.

अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

अरिजीत सिंह और अमाल मलिक के गाने

अमाल मलिक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं. 36 वर्षीय अमाल ने ‘मै रहूं या ना रहूं’, ‘सूरज डूबा है यारों’, ‘सोच ना सके’, ‘सब तेरा’ और ‘कौन तुझे’ जैसे गानों से पहचान बनाई है. वहीं 40 वर्षीय अरिजीत सिंह ने लोगों का दिल ‘तुम ही हो’, ‘अपना बना ले’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘केसरिया’, ‘सजनी’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘समझावां’, ‘राब्ता’ और ‘फिर और क्या चाहिए’ जैसे गानों से जीता है.

ये भी पढ़ें: भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *