यश ‘रामायण’ में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित

dd4374ca03637e3ae456e9db08a8678117868832903271403 original


Yash On Ramayana: कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है. नितेश तिवारी की इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और इसका बजट भी 4000 करोड़ है. फिल्म में जहां यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं वो इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. ऐसे में अब अभिनेता ने बताया कि यश ने इसमें राम का रोल क्यों नहीं प्ले किया और क्या रावण बने हैं.

4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित

दरअसल, यश को हाल ही में रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में देखा गया था. इस दौरान एक्टर ने फिल्म करियर से लेकर 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी बातें की और काफी कुछ शेयर किया. इस बातचीत में उनसे पूछा गया, ‘लग रहा है आप पैसे उड़ाने के चक्कर में हैं. क्योंकि जिस फिल्म से 1500 करोड़ कमाए थे. उस पर काम नहीं कर रहे, जिस फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ खर्च हो रहे हैं उसके को-प्रोड्यूसर बन रहे हैं?’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, ‘एक था टाइगर’ को पछाड़ा

रामायण और टॉक्सिक ग्लोबल फिल्म है…

इस सवाल के जवाब में यश ने बताया, ‘लोगों में एक गलतफहमी है. मैं उसे क्लीयर करना चाहता हूं. 4000 करोड़ पिक्चर को हॉलीवुड में रिलीज करने के लिए उसका प्रमोशनल बजट वो सब मिलाकर इसका कुल बजट है तो वहां (हॉलीवुड) का गणित वैसे ही है, जो पिक्चर का बजट होता है वो एक्चुअल बजट या कई बार उससे ज्यादा भी होता है, क्योंकि ये प्रमोशन पर डिपेंड करता है क्योंकि ये ग्लोबल है. वैसा रिवेन्यु भी होता है. सिनेमा एक सॉफ्ट पावर है. कुल मिलाकर हम मेहनत करेंगे और करके दिखाएंगे. इस वजह से रामायण और टॉक्सिक ग्लोबल फिल्म है.’
 
‘रामायण’ में राम क्यों नहीं बने यश?

इसके साथ ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सवाल किया गया, ‘रामायण आप कर ही रहे थे को-प्रोड्यूस कर ही रहे थे तो रावण का ही रोल क्यों, राम क्यों नहीं?’ इस पर यश ने कहा, ‘राम की अच्छाई दिखाने के लिए रावण की बुराई दिखाने के लिए भी होना चाहिए. मुझसे अच्छा कोई दिखा नहीं सकता. जब मैं अच्छाई भी करूंगा ना तो वहां भी कोई मुझसे अच्छा नहीं कर पाएगा. लेकिन इस फिल्म में सिचुएशन की जरूरत है कि रावण को मारे कैसे? तभी है ना रामायण. ये मेरा स्टारडम नहीं है पिक्चर के लिए काम कर रहे हैं.’ 

रजत शर्मा फिर पूछते हैं, ‘राजा तो यश है फिर राम रणबीर कैसे? मैं रावण भी नहूीं हूं वो राम भी नहीं हैं. टॉक्सिक में जो राया है वो भी मैं नहीं हूं. कहानी है और कहानी के लिए हम किरदार हैं.’

यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित

यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

सनी देओल ‘हनुमान’ के किरदार पर क्या बोले यश?

सनी देओल के हनुमान बनने पर यश ने कहा, ‘बजरंग बली हैं हनुमान जी हैं. मेरा फेवरेट भी हैं. वो कर्नाटक से हैं हनुमान जी. हर एक एक्टर उनका वेल्यू लेकर आ रहे हैं फिल्म के लिए. हर कोई अपने फील्ड में अच्छा कर रहा है.’ फिर उनसे पूछा जाता है, ‘प्रोमो देखकर लगता कि महफिल तो रावण ने लूट ली.’ इस पर यश जवाब देते हैं, ‘मैं तो सिर्फ वॉक किया. रावण तो ऐसे जाता है कुछ डायलॉग्स बोलता है. जो स्टोरी है वही दिखाया है सर. सबने अच्छा किया है.’

आगे रावण के बेस्ट एक्टर होने पर यश ने कहा, ‘रावण भयंकर होना चाहिए. तभी जीत का मजा आएगा वो काम मैं कर रहा हूं.’

‘रामायण’ के बारे में

बहरहाल, अगर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर, 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसमें यश रावण तो रणबीर कपूर राम तो साई पल्लवी सीता और सनी देओल ने हनुमान का रोल प्ले किया है. इसमें रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *