सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली, कही ये बात

51f533d8c469b3312f1f2278a3ccd45e17869404156061296 original


बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर सुर्खियाें में हैं. एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर विवाद चल रहा है. ऐसे में अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली गोविंदा के सपोर्ट में उतर आई हैं. सुनीता के आरोपों के बीच वो गोविंदा को डिफेंड करती नजर आईं. 

गोविंदा के सपोर्ट में बोलीं सोमी अली
सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर गोविंदा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया. उन्होंने गोविंदा कैप्शन में लिखा, ‘मैं यहां अपनी बात रखना चाहती हूं और जब भी जरूरत हो, सपोर्ट करना चाहती हूं. मैं गोविंदा को पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरह से जानती हूं, इसलिए उनके बारे में दोनों नजरिए से बात कर सकती हूं. चिची हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टैलेंट्स में से एक हैं और अपने इंडस्ट्री के दिनों में जिन एक्टर्स से मैं मिली, उनमें वो सबसे विनम्र लोगों में से एक हैं. मेरे मन में चिची और सुनीता, दोनों के लिए बहुत सम्मान है.’

उन्होंने लिखा, ‘किसी एक्टर का कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करना उम्र को लेकर भेदभाव वाली बात नहीं है. टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती. ऐसे समय में जब काम मिलना मुश्किल हो सकता है, लगातार काम करते रहना सम्मान की बात है, मजाक उड़ाने की नहीं. किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से तय नहीं होती, बल्कि उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और आगे बढ़ते रहने की इच्छा से होती है. जब किसी के लिए काम के दरवाजे खुलना मुश्किल रहे हों, तब नया मौका मिलना जश्न मनाने वाली बात है.’

ये भी पढ़ेंः मुकेश खन्ना ने की ‘जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- ‘वंदे मातरम’ को बनाया जाए राष्ट्रगान

सोमी अली ने आगे लिखा, ‘हर एक्टर को ये साबित करने का मौका मिलना चाहिए कि वो आज भी कुछ अच्छा और खास कर सकता है. किसी ऐसे इंसान के खिलाफ उसकी उम्र को हथियार नहीं बनाना चाहिए, जो सिर्फ अपनी रोजी-रोटी कमाने और अपने पसंद का काम जारी रखने की कोशिश कर रहा है. शायद एक एक्टर की सबसे अच्छी बात यही होती है कि वो तब भी हार नहीं मानता, जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग उसे ये कहने लगते हैं कि अब उसकी उम्र ज्यादा हो गई है.’

क्या है पूरा मामला?
सुनीता आहूजा पहले भी गोविंदा पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर को लेकर सवाल उठा चुकी हैं. हाल ही में गोविंदा को कोमल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद सुनीता ने उन पर तंज कसते हुए उन्हें शुगर डैडी तक कह दिया.

वहीं, गोविंदा ने भी सुनीता के बयान पर रिएक्ट किया. पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने सुनीता को अपनी हद में रहने के लिए कहा और उनके खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ेंः कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *