Awarapan 2 Box Office Collection Day 1 LIVE Updates: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है और इसे क्रिटिक्स से भी अच्छा रिव्यू मिला है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है. यहां इसकी ओपनिंग डे की कमाई के हर घंटे के लाइव आंकड़े जान सकते हैं.
‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन
- 5 बजे तक’आवारापन 2′ ने 13.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है
- शाम के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 34.0% दर्ज की जा रहीहै.
| आवारापन 2 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 1 | 13.61 करोड़ (शाम 7 बजे तक के आंकड़े) | 34.0% |
| कुल कलेक्शन | 13.61 करोड़ |
नोट: फिल्म के ओपनिंग डे के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.
‘आवारापन 2’ की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग?
‘आवारापन’ की एडवांस बुकिंग काफी धमाकेदार हुई है. इसने साल की तीसरी सबसे बड़ी प्री सेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
- फिल्म के पहले दिन के लिए 2 लाख 85 हजार 802 टिकटों की प्री सेल हुई है और इसी के साथ बिना ब्लॉक सीटों के इसकी एडवांस बुकिंग से कमाई 8.57 करोड़ रुपये रही है.
- वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 11.36 करोड़ रुपये रही है.
ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Records: ‘आवारापन 2’ ने उड़ा दिए ‘धुरंधर’-‘सिकंदर’ के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ को कितने करोड़ की ओपनिंग मिलेगी
- ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 16 से 21 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. ये प्रीडिक्शन पिंकविला ने किया है.
‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ मुकाबला हो रहा है. दोनों ही फिल्में साल की मच अवेटेड थी और दोनों का जॉनर भी अलग है. इन सबके बीच ‘आवारापन 2’ने पहले ही एडवांस बुकिंग में ‘बंटवारा 1947’ पर बढ़त बना ली थी और ये देखते हुए कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर भी इमरान हाशमी की फिल्म सनी देओल की मूवी पर भारी पड़ेगी. हालांकि फाइनल आंकड़े तो रात तक ही पता चल पाएंगे.
फिल्म ‘आवारापन 2’ के बारे में
‘आवारापन 2’ को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और ये साल 2007 में आई ‘आवारापन’ की सीक्वल है. बता दें कि ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी की अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं.