‘भारतीय होने में कुछ खास बात है…’, शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व

78323a25bd08cc88a1be8632e72bac4917868002218791403 original


आज यानी कि 15 अगस्त के मौके पर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. आजादी के 80 साल पूरे होने के जश्न में देशभर के लोग तिरंगे के रंग में डूबे हुए हैं. हर तरफ जश्न का माहौल है. इस सेलिब्रेशन में सेलेब्स भी जमकर हिस्सा ले रहे हैं. इसी बीच शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने भारतीय होने पर गर्व जताया साथ ही देशवासियों से भी अपील की है. चलिए बताते हैं एक्टर ने अपनी पोस्ट में क्या कहा.

शाहरुख खान ने विश किया स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी तिरंगे के साथ एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्हें व्हाइट कुर्ता पायजामा में देखा गया. इस दौरान एक्टर का लुक देखते ही बन रहा था. फोटो का बैकग्राउंड तिरंगे के तीनों रंग दिखाई दे रहे हैं. इसी फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने लिखा, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. भारतीय होने में कुछ खास बात है. यहां रंग, अलग-अलग तरह की चीजें, खूबसूरत विविधताएं, जोश और सबसे बढ़कर, खुद से भी बड़ी किसी चीज का हिस्सा होने का एहसास…हमारा देश.’

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

शाहरुख खान ने भारतीय होने पर जताया गर्व

शाहरुख खान आगे कहते हैं, ‘हम हमेशा अपनी चीजों की कद्र करें और अपने देश को गौरान्वित करने के लिए अपना छोटा सा योगदान दें. भारतीय होने पर गर्व है और मुझे ये पहचान बहुत पसंद है. जय हिंद.’

स्वतंत्रता सेनानी थे शाहरुख खान के पिता

गौरतलब है कि शाहरुख खान के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे. जब एक्टर 15 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था. अपने पिता को लेकर शाहरुख खान ने फरीदा जलाल के एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरे पिता आजादी से पहले के भारत की राजनीति से बहुत गहराई के साथ जुड़े हुए थे. मेरे पिता खुद देश के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानी थे. वो जनरल शहनवाज जैसे लोगों से जुड़ रहे थे.’

यह भी पढ़ें: ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट

जब बोले थे- भारत में डर लगता है…

इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने नवंबर 2015 में अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर एक इंटरव्यू में बढ़ती ‘असहिष्णुता’ (intolerance) पर चिंता जताई थी. इस दौरान एक्टर ने इसे बड़ा अपराध बताया था और कहा था कि अब उन्हें कभी-कभी भारत में डर लगता है. अपने इस बयान के बाद एक्टर काफी विवादों में आ गए थे. इसके बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था.

शाहरुख खान का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने 2023 में तीन हिट्स ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ दी थी, जिसके बाद एक्टर ने अभी तक कोई फिल्म नहीं रिलीज की. ऐसे में 2026 में क्रिसमस के मौके पर ‘किंग’ को रिलीज किया जाएगा, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी. फैंस उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *