रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे ‘रामायण’ के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

6dc119732d841d4fabc3314f87389fde1786976839823587 original


एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को फिल्म ‘रामायण’ में देखा जाएगा. वो इस फिल्म में शूर्पणखा के रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर से उनका शूर्पणखा के रोल में लुक पसंद किया गया. अब हाल ही में रकुल को मुंबई में स्पॉट किया गया. पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया. इस दौरान पैपराजी उन्हें रामायण से उनके कैरेक्टर नाम से बुलाने लगे. हालांकि, उन्होंने नाम गलत ले लिया. पैपराजी ने शूर्पणखा की जगह शूर्पणपखा बोल दिया. 

रकुल प्रीत ने पैपराजी को समझाया 

ये सुनकर एक्ट्रेस मुस्कुराने लगती हैं. फिर वो पैपराजी को सही नाम बताती हैं और बताती हैं कि सही नाम शूर्पणखा है. इसके बाद रकुल मुस्कुराते हुए पोज देती हैं. इस दौरान रकुल को ब्लैक टॉप और जीन्स में देखा गया. उन्होंने काले चश्मे भी लगाए हुए थे. पूरे लुक को उन्होंने नो मेकअप लुक और हाई पोनी से कंप्लीट किया.

ये भी पढ़ें- 15 सालों से यश ने नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म, बॉक्स ऑफिस के हैं किंग, ‘टॉक्सिक’ का क्या होगा हाल?

‘रामायण’ के बारे में जानें

‘रामायण’ की बात करें तो ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा. दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश रावण का रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे. एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकेई के रोल में हैं. एक्टर अरुण गोविल दशरथ के रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- ‘लेनिन’ का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग टॉलीवुड फिल्म

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में यश को रावण के रोल में बहुत पसंद किया गया है. वहीं रणबीर कपूर और साई पल्लवी को भी ठीक रिस्पॉन्स मिला. हालांकि, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता के लुक के आउटफिट लोगों को खास पसंद नहीं आए. यूजर्स को आउटफिट ज्यादा मॉडर्न लगे.

इन फिल्मों में दिखीं रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने कन्नड़ फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो 2009 में फिल्म Gilli में दिखी थी. रकुल की पहली हिंदी फिल्म ‘यारियां’ थी. ये फिल्म 2013 में आई थी. रकुल तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म पति पत्नी और वो दो में देखा गया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी जैसे स्टार्स दिखे. रकुल को ‘दे दे प्यार दे’, ‘मेरे हसबैंड की बीवी’, ‘इंडियन 2’, ‘डॉक्टर जी’, ‘कटपुतली’, ‘रनवे 34’ जैसी फिल्मों में देखा गया और पसंद किया गया.

अब एक्ट्रेस ‘रामायण’ के अलावा ‘इंडियन 3’ में दिखेंगी. एक्ट्रेस की दोनों फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *