‘मुन्ना भाई’ एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

1a6ccc400c16f6b474ccca5272634ed217868779973611400 original


‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘फैशन’ और ‘देसी बॉयज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर अश्विन मुशरान गोवा में हुए एक सड़क हादसे को लेकर विवादों में आ गए हैं. एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने गलत साइट में गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी मौके पर मौजूद लोगों से बहस करते नजर आ रहे हैं.

गलत दिशा में गाड़ी चलाने का आरोप
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा 16 अगस्त दोपहर करीब 12:30 बजे गोवा के कुसमान में हुआ. आरोप है कि अश्विन मुशरान की गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी और इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गई, जिस पर पिता-बेटे सवार थे. हालांकि, हादसा आखिर किस तरह हुआ और इसमें गलती किसकी थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि हादसे में पिता को गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद मौके पर हुआ विवाद
हादसे के बाद अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी ने बाइक सवार को ही जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ उनकी बहस हो गई. स्थानीय नेता अमोल कानेकर भी वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों से हादसे को लेकर सवाल किए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अश्विन मुशरान और उनकी पत्नी लोगों के साथ तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में मौके पर काफी लोग जमा नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः ‘तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती…’ सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार

स्थानीय नेता ने लगाए गंभीर आरोप
‘इन गोवा 24×7’ से बातचीत में नेता अमोल कानेकर ने हादसे को लेकर कई आरोप लगाए. उनका दावा है कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पीड़ित की हड्डी का एक टुकड़ा अश्विन मुशरान की गाड़ी के दाहिने ऊपरी टायर फेंडर में फंसा हुआ मिला. कानेकर ने ये भी दावा किया कि हादसे के तुरंत बाद अश्विन ने माफी मांगने के बजाय वहां मौजूद लोगों से बहस की. इसके बाद एक्टर किसी पार्टी में जाने के लिए मौके से चले गए.

एक्टर की पत्नी पर भी लगाया आरोप
अमोल कानेकर ने अश्विन मुशरान की पत्नी पर भी आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि बहस के दौरान एक्टर की पत्नी ने उन पर थूक दिया. कानेकर के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने अश्विन की कार को रोक लिया और उसे वापस करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक एक्टर वापस आकर माफी नहीं मांगते, तब तक कार नहीं दी जाएगी. बताया गया है कि कुछ समय बाद अश्विन मुशरान वापस आए और उन्होंने माफी मांगी. हालांकि, कानेकर का दावा है कि माफी मांगने के दौरान भी एक्टर का रवैया ठीक नहीं था और वो इसे काफी हल्के अंदाज में लेते नजर आए.

ये भी पढ़ें:- ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘प्रलय’ से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *