Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई ‘आवारापन 2’, जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन

9c8565973006c3c1777140a066450a4d1786948304597209 original


सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का इस 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर क्लैश हुआ था. यूं तो दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था लेकिन रिलीज के बाद ‘आवारापन 2’  बॉक्स ऑफिस की सिकंदर साबित इस फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी जबरदस्त परफॉर्म किया.

वहीं सनी की ‘बंटवारा 1947’ की धीमी शुरुआत हुई हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई लेकिन तीसरे दिन संडे को ये फिर सिंगल डिजिट में सिमट गई. अब ये दोनों फिल्में रिलीज के चौथे दिन मंडे टेस्ट से गुजर रही हैं. यहां जान सकते हैं ये चौथे दिन कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है? 

‘बंटवारा 1947’ की तीन दिनों की कितनी रही कमाई? 

  • सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी,
  • दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए. 
  • तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा
  • फिल्म की तीन दिनों की ओपनिंग वीकेंड की कुल कमाई 26.50 करोड़ रुपये रही.

‘बंटवारा 1947’ चौथे दिन कितना कर रही कलेक्शन ( Batwara 1947 Box Office Day 4 Live Updates)

‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डे 4 (लाइव) 0.29 करोड़ ( दोपहर 1 बजे तक) 8.0%
कुल कलेक्शन  26.79 करोड़  

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

‘बंटवारा 1947’ को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा का लीड रोल प्ले किया है. वहीं अन्य कलाकारों में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल सहित कई कलाकारों शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:-‘वेलकम टू द जंगल’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज

‘आवारापन 2’के तीन दिनों का कितना रहा कलेक्शन? 

  • ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ के नेट कलेक्शनके साथ खाता खोला खा.
  • फिल्म की दूसरे दिन की कमाई  33.75 करोड़ रुपये रही
  • वहीं तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने 26 25 करोड़ का कलेक्शन किया
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की  नेट कमाई 81.75 करोड़ रुपये रही है. 

‘आवारापन 2’ डे 4 बॉक्स ऑफिस लाइव (Awarapan 2 Box Office Day 4 Live Updates)

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डे 4  (लाइव) 1.13 करोड़ (दोपहर 1 बजे तक) 14.0%
कुल कलेक्शन  82. 88करोड़  

नोटः बता दें कि फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े पता चल पाएंगे. 

ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

‘आवारापन 2’ के बारे में
इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और इसे विशेष भट्ट फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाश्मी के अलावा दिशा पाटनी,  शबाना आजमी, पूरन गब्बी भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म 2007 में आई कल्ट क्लासिक आवारापन की सीक्वल है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *