‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री

34b37eea8594f89fc75f64efe9a162a61786845894898587 original


‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की बड़ी फिल्म बन गई है. 2 दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है. फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. ‘आवारापन 2’ को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म के गाने भी छाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन नेट 33.75 करोड़ और ग्रॉस 40.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 10,496 शोज मिले हैं. फिल्म 55 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने टोटल 55.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 66.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 72.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 6 करोड़ की कमा की.

ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म का जॉनर रोमांस और एडवेंचर  है. फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. वहीं शबाना आजमी भी फिल्म में नजर आई हैं. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने बनाया है. विष्णु राव ने सिनेमेटोग्राफी की है. फिल्म को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर चला नहीं. हालांकि, बाद में फिल्म को पसंद किया गया. इसके गाने फैंस काफी पसंद करते हैं.

बता दें कि इमरान हाशमी को रोमांटिक और एक्शन अवतार में फैंस काफी पसंद करते हैं. लंबे समय के बाद इमरान इस तरह के रोल में दिखे हैं और फैंस उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. वहीं पहले खबरें थीं कि फिल्म में फीमेल लीड के लिए पहले मानुषी छिल्लर को कास्ट करने की प्लानिंग थी. हालांकि, उन्होंने शेड्यूलिंग ईश्यूज की वजह से फिल्म ज्वॉइन नहीं की. लेकिन फिर खबरें आई कि मानुषी को रोल के लिए न अप्रोच किया गया और न ही कंसीडर.

पूरन गब्बी ने बटोरी चर्चा

फिल्म में अनिरुद्ध रावल भी दिखे हैं. वहीं इमरान के अलावा पूरन गब्बी की भी काफी चर्चा है. वो फिल्म में विलेन के रोल में दिखे हैं. पूरन गब्बी एक्टर और म्यूजिशियन हैं. वो पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *