बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों की रिश्ते में काफी टाइम से अनबन चल रही है. हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक्टर को शुगर डैडी तक कह दिया. इन सब के बीच अब गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने शादी और बेवफाई को लेकर निराशा जाहिर की है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज भी ‘सच्चा प्यार’ जैसी कोई चीज मौजूद है?
कश्मीरा शाह का पोस्ट वायरल
कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आसमान में एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले प्यार और रिश्तों के अस्तित्व पर सवाल उठाए.
कश्मीरा शाह ने कैप्शन में लिखा, ‘तो क्या सच्चा प्यार ऐसा दिखता है? क्या ये सच में मौजूद है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसके लिए इतना कुछ करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां है और वो इंसान कौन है? शादियां टूटते और लोगों को एक-दूसरे को धोखा देते देखकर मैं बहुत निराश हूं. लगता है मुझे भी रियलिटी चेक की जरूरत है.’
ये भी पढ़ेंः गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
कश्मीरा का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा है.
सुनीता आहूजा ने लगाए आरोप
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर अलग-अलग और एक-दूसरे पर निशाना साधने वाले बयान दे रहे हैं. सुनीता आहूजा ने अपनी शादी में कथित बेवफाई को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने दावा किया है कि गोविंदा के दूसरी महिलाओं के साथ अफेयर रहे हैं.
एक्टर का नाम उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार संग जोड़ा जा रहा है. कुछ दिन पहले पैपराजी से बात करते हुए सुनीता ने गोविंदा को शुगर डैडी तक कह दिया था.
ये भी पढ़ेंः ‘आवारापन 2’ के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
सुनीता के बयान पर गोविंदा ने किया रिएक्ट
सुनीता के इन बयानों ने काफी लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद गोविंदा ने इस पर रिएक्टर करते हुए कहा कि किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी बन जाने का मतलब ये नहीं है कि उनका उसके साथ अफेयर है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स ने अपने से काफी कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है. गोविंदा ने ये भी कहा कि सुनीता उन्हें उनके फैंस की नजरों में नीचे दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं.