Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी ‘आवारापन 2’, 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

164f8dc8bcb5e790754c9a68c07e6f0917868068447291403 original


Awarapan 2 Box office Collection Day 2: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा मिला और इसकी वजह से 15 अगस्त की छुट्टी का भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भरपूर फायदा उठाया. यही वजह है कि फिल्म ने महज दो दिनों में ही 2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर की लिस्ट में एंट्री कर ली. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी फिल्मों को पछाड़ दिया.

‘आवारापन 2’ का डे-2  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Awarapan 2 Box office Collection Day 2)

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला. इसकी वजह से फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन यानी कि शनिवार को ज्यादा कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी भी ज्यादा दर्ज की गई. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– वहीं, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.30 बजे तक 55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 55% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 55 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी ‘आवारापन 2’ 

इतना ही नहीं, ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की, जिसके बाद महज दो दिनों में ही इसकी 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट वीकेंड ओपनर की लिस्ट में एंट्री हो गई. ये 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है और इसने 4 फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़कर 6वें नंबर पर जगह बनाई है. इसने ‘कॉकटेल 2’, ‘अल्फा’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर

1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. धमाल 4- 67.21 करोड़
4. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
5. भूत बंगला- 65.65 करोड़
6. आवारापन 2- 55 करोड़
7. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
8. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
9. अल्फा- 34.5 करोड़
10. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

बहरहाल, अगर ‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी ने स्क्रीन शेयर किया है. फिल्म में ह्यूमन ट्रैफिकिंग की कहानी को हाईलाइट किया गया है लेकिन इसमें रोमांस का भी तड़का लगा है. दिशा के साथ इमरान की केमिस्ट्री कमाल की लगती है. आपको बता दें कि ये साल 2007 में आई मोहित सूरी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *