Awarapan 2 Box office Collection: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. इनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इसने शुरू के दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में अब फिल्म के तीसरे दिन यानी कि रविवार के भी आंकड़े सामने आ गए हैं. इसने 8 फिल्मों को पछाड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
‘आवारापन 2’ का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर ली है. इसे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड का भरपूर फायदा मिला. साथ ही कमाई के लिहाज से फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी जबरदस्त फायदा मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ तो दूसरे दिन शनिवार को 33.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका दो दिनों का कलेक्शन 50 करोड़ के पार 55.97 करोड़ का कलेक्शन कलेक्शन कर लिया था.
– ऐसे में अब फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिला.
– सैकनिल्क के अनुसार, इसने तीसरे दिन यानी कि रविवार को रात 10.30 बजे तक 26.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 44% दर्ज की गई है. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 82 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: यश ‘रामायण’ में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
‘आवारापन 2’ बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर
जहां फिल्म ‘आवारापन 2’ महज दो दिनों में ही 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बन गई थी वहीं, रविवार के कलेक्शन के बाद इसने टॉप 3 में एंट्री मार ली. फिल्म रविवार के कलेक्शन के बाद तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है. इसने ‘धमाल 4’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ जैसी 8 फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में पहले ‘इक्कीस’ टॉप 10 में दसवें नंबर पर थी लेकिन अब वो इससे बाहर हो गई है.

2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्में
1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. आवारापन 2- 82 करोड़
4. धमाल 4- 67.21 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
6. भूत बंगला- 65.65 करोड़
7. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
8. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
9. अल्फा- 34.5 करोड़
10. है जवानी तो इश्क होना है- 28.51 करोड़
यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी ‘आवारापन 2’
इतना ही नहीं, फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड बना दिया है. कोईमोई के अनुसार, महज दो दिनों में ही ये इमरान हाशमी के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी थी. इसने अजय देवगन की फिल्म ‘वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई’ (55.47 करोड़) को भी पछाड़ दिया था. इसी के साथ ही अब ये फिल्म इमरान हाशमी की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने रविवार को ‘बादशाहो’ (78.1 करोड़) और ‘राज 3’ (70.7 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और नंबर 1 पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है. इमरान हाशमी के लिए ये एक बड़ी सक्सेस फिल्म साबित हुई है.
इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में मेन लीड (नेट)
1. बादशाहो- 78.1 करोड़
2. राज 3- 70.7 करोड़
3. आवारापन 2- 57.49 करोड़ (दो दिन)
4. वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई- 55.47 करोड़
5. मर्डर 2- 47.9 करोड़
6. जन्नत 2- 42.5 करोड़
7. हमारी अधूरी कहानी- 34.43 करोड़
8. अजहर- 33.03 करोड़
9. राज रीबूट- 30.29 करोड़
10. जन्नत- 30.1 करोड़
कैसी है ‘आवारापन 2’?
इसके अलावा अगर ‘आवारापन 2’ के बारे में बात करें तो ये साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. इससे उन्होंने निर्देशन में कदम रखा था. हालांकि, उस समय वो फिल्म फ्लॉप रही थी. इसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन ने लीड रोल प्ले किया था. इसके सीक्वल के साथ ही इमरान एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में कमबैक किया है और इस बार उन्होंने दिशा पाटनी के साथ जोड़ी बनाई है. फिल्म में कोई इंटेंस रोमांटिक सीन नहीं है लेकिन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और आंखों-आंखों में मोहब्बत वाला प्यार दिल जीत लेता है.
बहरहाल, इसकी सफलता को देखते हुए प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने ‘जन्नत 3’ का भी ऐलान कर दिया है. जूम से बातचीत में उन्होंने इमरान हाशमी की पहली हिट फिल्म ‘जन्नत’ के तीसरे सीक्वल को लेकर अपडेट दिया और कहा, ‘इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और ये भी जल्द ही तैयार होगी.’ इसके बाद अब फैंस भी इमरान हाशमी की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म के दोनों पार्ट हिट रहे हैं.