Rajasthan Board 12th Result 2026: 3 मिनट छोटी-बड़ी बहनों का 12वीं में धमाल, रिजल्ट में भी बस .20 पर्सेंट का अंतर

2f403ca7057d3aa212f762e17e425be017749724402731257 original


राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा गांव में रहने वाली दो जुड़वां बहनों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कमाल कर दिया. उम्र में महज 3 मिनट का फासला रखने वाली इन दोनों बहनों के 12वीं बोर्ड परीक्षा के नंबरों में भी महज .20 पर्सेंट का अंतर रहा. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों बहनों ने किस तरह कामयाबी हासिल की और उनका सपना क्या है?

दोनों बहनों के नंबरों में सिर्फ इतना अंतर

बता दें कि बड़ी बहन पलक ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि छोटी बहन पायल को 97.60 प्रतिशत अंक मिले हैं. दोनों बहनों ने साइंस में इतने शानदार नंबर लाकर पूरे गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया. दोनों बहनों के अंकों में सिर्फ 0.20 प्रतिशत का फर्क है. यह फर्क उतना ही छोटा है, जितना अंतर उनकी लंबाई और वजन में है.

परिवार के माहौल ने की मदद

पलक और पायल के पिता पिता सुनील कुमार गांव की सहकारी समिति में मैनेजर हैं. वहीं, मां रेखा यादव गांव के सरकारी स्कूल में पंचायत शिक्षक के रूप में काम करती हैं. घर में पढ़ाई का अच्छा माहौल है. माता-पिता दोनों ही बच्चों को लगातार प्रोत्साहित करते रहे. वे कहते थे कि मेहनत करने से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. इस सकारात्मक माहौल ने दोनों बहनों को आगे बढ़ने में बहुत मदद की.

जन्म से ही साथ, लेकिन थोड़ा फर्क

गौर करने वाली बात है कि दोनों बहनों के जन्म में सिर्फ 3 मिनट का अंतर है. बचपन से ही वे एक-दूसरे के बेहद करीब हैं. यहां तक कि खेलकूद, खाना और पढ़ाई समेत हर काम में वे साथ में करती हैं. पढ़ाई में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. कभी पलक आगे निकल जाती है तो कभी पायल अच्छे नंबर लाती हैं. दोन एक-दूसरे को प्रोत्साहित करती हैं, जिससे उन्हें पढ़ाई में काफी मदद मिलती है. 

बेहद अनुशासित है दोनों का रुटीन

मां रेखा ने बताया कि पलक और पायल की दिनचर्या बेहद अनुशासित है. दोनों रोजाना 6 से 7 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं. कभी वे साथ बैठकर पढ़तीं तो कभी अलग-अलग विषयों पर ध्यान लगाती थीं. पढ़ाई के बीच में थकान महसूस होने पर वे छोटा ब्रेक ले लेतीं और तरोताजा होकर दोबारा पढ़ाई में लग जातीं. 

यह है दोनों लड़कियों का सपना

12वीं की परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाली पलक और पायल का अगला लक्ष्य बहुत बड़ा है. दोनों आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. वे कहती हैं कि वे आगे भी मेहनत जारी रखेंगी. उनका सपना है कि वे समाज की सेवा करें और लोगों की मदद करें. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *