‘प्लेयर ऑफ द मैच’ देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

a27dfc73e27fba698124e8b06af45b791787139359543143 original


भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने पांचवें दिन जीत दर्ज की. भारत ने यह टेस्ट मैच 165 रनों से जीता. टीम इंडिया की इस जीत में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का अहम रोल रहा. पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 44 रन बनाए. इस दमदार प्रदर्शन के लिए देवदत्त पडिक्कल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया.

फैंस सोशल मीडिया पर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर कितनी प्राइज मनी मिली? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं आप. यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा. पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर 2 हजार अमेरिकी डॉलर प्राइज मनी के रूप में मिले हैं. यानी भारतीय रकम की बात करें तो लगभग एक लाख 92 हजार रुपये की रकम उन्हें मिली है. 

5वें दिन भारत ने 165 रनों से जीता पहला टेस्ट 

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, और पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल के 167 रनों की बदौलत 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को पहली पारी में 284 रनों पर समेट दिया. इस तरह भारत को पहली पारी में 178 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली. दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा, और देवदत्त पडिक्कल ने महत्वपूर्ण 44 रन बनाए. हालांकि, टीम इंडिया इस बार 193 रन ही बना सकी, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में मेजबान श्रीलंका 206 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए गेंदबाजी में युवा मानव सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- 

देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *