Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई

9f8beab8a82df94d32a4360bfb41d54617871387529591216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पौधे बेचकर और गार्डनिंग से भी आय अर्जित करें।

Weekend Business Ideas: आज की बढ़ती महंगाई में हर व्यक्ति चाहता है कि नौकरी के साथ ही कुछ एक्स्ट्रा कमाई भी हो जाए, जिससे उसका कुछ एक्स्ट्रा खर्च निकल सके. अगर आप भी बिजनेस करने के लिए एक्स्ट्रा इनकम का जरिया तलाश रहे हैं तो आप वीकेंड पर भी ऐसे कुछ बेहतरीन बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिनसे आपकी अच्छी-खासी कमाई हो जाएगी.  

1. डांस-म्यूजिक क्लास करें शुरू

अगर आपको डांस, म्यूजिक या पेंटिंग आती है तो आप वीकेंड के समय छोटे बच्चों को इसकी क्लास दे सकते हैं और इसके जरिए भी आपकी कमाई हो सकती है. 

2.घर से शुरू करें पेट केयर सर्विस

अक्सर लोग वीकेंड के समय घूमने का प्लान करते हैं. ऐसे में जिनके पास पेट होगा तो उनकी देखभाल करने के लिए किसी व्यक्ति की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आप पेट वॉकिंग सर्विस और पेट बोर्डिंग सर्विस शुरू करके पैसे कमा सकते हैं. 

3.डेकोरेशन से भी होगी कमाई

आप वीकेंड पर पार्टियों के लिए डेकोरेशन सर्विस शुरू कर सकते हैं. जन्मदिन, एनिवर्सरी के मौके पर सजावट करके कमाई की जा सकती है. इसमें आप बैलून डेकोरेशन, थीम बेस्ड सजावट करके कमाई कर सकते हैं. 

4.फोटोग्राफी से कर सकते हैं कमाई

अगर आपके पास अच्छा फोन या फिर कोई कैमरा है और आपको अच्छी फोटोग्राफी आती है तो आप वीकेंड इवेंट्स पर जैसे जन्मदिन, छोटी पार्टियों में वीडियो और फोटो शूट कर सकते हैं. इससे आप हफ्ते के दो दिन में ही अच्छी कमाई कर सकते हैं. 

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई

5. पौधों को बेचकर कमाएं पैसे

आप फूलों और होम गार्डनिंग से जुड़े सामान को बेच सकते हैं. इसके लिए आप नर्सरी से पौधा को खरीदकर उसे बेचने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और वीकेंड के समय इसको बेचकर पैसे कमा सकते हैं. अगर आपको इन में से किसी भी काम में दिलचस्पी है तो आप इन्हें शुरू कर सकते हैं. बेहतर सर्विस देकर आप पैसे कमा सकते हैं. 

ध्यान दें, शुरुआत में कम ऑर्डर ले और पहले अपने काम को समझने की कोशिश करें. अगर मांग बढ़ती है तो आप बिजनेस को बड़ा कर सकते हैं. 

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *