1800 करोड़ कमाने के बाद भी मात खा गई ‘धुरंधर 2’! नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर’ का ये रिकॉर्ड

29b0963ffc9c65d25a9062bb8df156d817791130761341403 original


रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ की रिलीज को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है लेकिन ये सिर्फ हिंदी में ही कमाई कर रही है. मूवी के अन्य भाषाओं में ना के बराबर शोज मिल रहे हैं. वहीं, हिंदी में भी इसके शोज बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं. आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े लेकिन एक मामले में ‘धुरंधर’ से पीछे रह गई. चलिए बताते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में.

‘धुरंधर 2’ नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ अपनी ही फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. ये मामला कोई बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नहीं बल्कि रन टाइम का है. दरअसल, आदित्य धर की फिल्म के पहले पार्ट ने थिएटर में 70 दिनों तक कब्जा किया था लेकिन इसका सीक्वल इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया. फिल्म 60 दिनों में ही धराशायी होती नजर आ रही है. 

यह भी पढ़ें: ‘करुप्पू’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, बनी सूर्या की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ऑल टाइम

‘धुरंधर 2’ को कितने मिल रहे शोज?

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ को ज्यादा शोज नहीं मिल रहे हैं. 60वें दिन इसे 436 शोज मिले थे जबकि 61वें दिन ये घटकर 301 शोज ही रह गए. फिल्म की कमाई भी पिछले दिनों मुकाबले काफी गिरी है. फिल्म ने शाम 7 बजे तक महज 10 लाख का बिजनेस किया है. वहीं, अन्य भाषाओं में भी खास कलेक्शन नहीं कर रही है.

‘धुरंधर 2’ का इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बहरहाल, अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए. इतना ही नहीं, ये इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल सीक्वल भी साबित हुई. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1,146.08 करोड़ हो चुका है. जबकि इसका वर्ल्डवाइड बिजनेस 1,798.19 करोड़ हो चुका है. फिल्म ने ओवरसीज में 426.67 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘धुरंधर 2’, 61वें दिन कमाई में आई गिरावट

‘धुरंधर 2’ के बारे में

इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ के बारे में बात की जाए तो ये पिछले साल दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, इंडिया में 840.2 करोड़ (नेट कलेक्शन), ओवरसीज 299.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1307.35 करोड़ की कमाई की थी. ‘धुरंधर 2’ में हमजा अली मजारी की कहानी को दिखाया गया है, जिसे रणवीर सिंह ने प्ले किया है. इसमें सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अन्य कलाकार भी अहम रोल में थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *