‘IPL ले चलूंगा अगर…’, यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट

da56a20a587389bc0426f10494f3b6d517871371008911212 original


गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के पांचवें दिन यशस्वी जायसवाल ने माइंडगेम खेलकर निरोशन डिकवेला को सस्ते में आउट करवा दिया, उन्होंने पहली पारी में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी. आज टेस्ट के आखिरी दिन अगर वह सोनल दिनुशा के साथ पहली पारी की तरह साझेदारी करते तो श्रीलंका हार से बच सकती थी. जायसवाल और उनकी बातचीत का वीडियो भी आया है, उनकी बातें भी माइक में रिकॉर्ड हुई.

गॉल में आज पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंका ने जब बल्लेबाजी शुरू की, उनके पास 6 विकेट बचे हुए थे. कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने अच्छी शुरुआत दिलाई, दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए. रवींद्र जडेजा ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए डी सिल्वा (59) को आउट, जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला आए थे. जायसवाल तब विकेट के पास खड़े थे और लगातार उनसे कुछ कह रहे थे. उन्होंने डिकवेला को पहली पारी में लगाए शॉट्स को याद दिलाते हुए उकसाया.

जायसवाल ने दिया IPL का लालच

जायसवाल ने डिकवेला से कहा कि पहली पारी में बहुत शॉट लगाए थे, वहां डीप स्केयर की तरफ मारो. डिकवेला ने जवाब में कहा कि, नहीं कोई जरुरत नहीं है. IPL में ले जाओ, फिर मारूंगा. इसके बाद जायसवाल ने तुरंत कहा कि ठीक है, 100 प्रतिशत, IPL ले जाऊंगा, एक छक्का मारो वहां। डिकवेला ने धन्यवाद कहा.

यह भी पढ़ें- पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?

इस बातचीत के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कुछ शॉर्ट गेंदें डाली, डिकवेला ने ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट मारना चाहा, लेकिन बल्ले का किनारा लगकर गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में चली गई. डिकवेला दूसरी पारी में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए.

आज पांचवें दिन दूसरे सत्र की शुरुआत में मानव सुतार ने अपनी गेंद से कहर बरपाया, उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाए और आखिरी विकेट भी उन्होंने ही लिया. उन्होंने इस पारी में 6 और इस मैच में 10 विकेट लिए. भारत ने पहला टेस्ट 165 रनों से जीत लिया.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *