Strait of Hormuz Update: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. वजह साफ है दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और गैस इसी समुद्री रास्ते से होकर तो गुजरता है. ऐसे में अगर यहां आवाजाही पूरी तरह रुक जाती है तो तेल और गैस की आपूर्ति से लेकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत तक पर खूब असर पड़ सकता है.
भारत के लिए क्यों खास है होर्मुज?
भारत के लिए भी होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता बेहद अहम है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस दूसरे देशों से खरीदता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर होर्मुज में आवाजाही प्रभावित है तो भारत को तेल और गैस कहां से मिल रही है? क्या देश के पास दूसरे रास्ते हैं? या फिर कोई दूसरी जगह से यहां गैस और तेल आ रहा है? आइये भारत की तेल और गैस आपूर्ति के हिसाब- किताब को समझते हैं.
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
क्या होर्मुज पूरी तरह बंद है?
होर्मुज बंद है और होर्मुज से जहाजों की आवाजाही नहीं हो रही है, दोनों एक बात नहीं हैं. इन दोनों ही बातों में खूब अंतर है. नहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन यहां से व्यापारिक जहाजों का गुजरना काफी ज्यादा मुश्किल और सीमित हो चुका है.
मिडिल ईस्ट तनाव के दौरान जहाजों की आवाजाही में परेशानी, सुरक्षा का खतरा, लागत बढ़ना और जहाजों का रास्ता बदलना जैसी परेशानियां सबने झेली हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भारत की तेल और गैस की पूरी आपूर्ति उसी समय बंद हो जाती है. भारत के पास अलग-अलग देशों से कच्चा तेल खरीदने का ऑप्शन है और देश के पास कई बंदरगाहों तथा तेल भंडारण की व्यवस्था भी है.
भारत को कहां-कहां से मिलता है कच्चा तेल?
दुनिया के बड़े कच्चा तेल आयातकों में भारत का नाम भी आता है. देश अलग-अलग क्षेत्रों से तेल खरीदता है ताकि किसी एक देश या रास्ते पर निर्भरता बहुत ज्यादा न हो और कभी कोई रुकावट आए तो परेशानी भी न हो. रूस पिछले कुछ समय से भारत के लिए सबसे अहम कच्चा तेल आपूर्तिकर्ताओं में रहा है. रूस से आने वाला तेल समुद्री रास्ते से भारत की तेल कंपनियों तक पहुंचता है. लेकिन भारत, रूस पर निर्भर नहीं है.
रूस के अलावा इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और कुछ अफ्रीकी देशों से भी हम कच्चा तेल खरीदते हैं. यानी अगर पश्चिम एशिया के किसी एक रास्ते पर परेशानी आती है तो भारत के पास दूसरे देशों से तेल खरीदने का ऑप्शन मौजूद रहता है.
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
भारत को प्राकृतिक गैस कहां से मिलती है?
भारत को प्राकृतिक गैस की भी बड़ी जरूरत होता है. इसलिए यहां जरूरत के हिसाब से कतर से प्राकृतिक गैस का आयात होता है. इसके अलावा भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कुछ अन्य देशों से भी प्राकृतिक गैस खरीदता है.
क्या भारत के पास अपना तेल है?
हां, भारत में भी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन की पूरी व्यवस्था है. मुंबई हाई, कृष्णा-गोदावरी बेसिन और राजस्थान देश के तेल और गैस उत्पादन क्षेत्रों में शामिल हैं. लेकिन सिर्फ घरेलू उत्पादन से पूरे देश की जरूरत पूरी नहीं की जा सकती है. भारत में तेल की मांग काफी ज्यादा है, इसलिए बड़ी मात्रा में कच्चा तेल विदेशों से खरीदना पड़ता है. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने का असर भारत पर भी पड़ सकता है.
8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?