Carry on Jatta 4 First Review: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, एक्टर्स बोले- हंस-हंस पागल हो गए

127a78fc6ab22dea4b201b0954f6f3811782395536556587 original


गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का इंतजार खत्म होने जा रही है. फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस में बहुत क्रेज है. बुधवार को फिल्म की स्क्रीनिंग हुई. इस दौरान शहनाज गिल, आयशा खान, रवि दुबे जैसे स्टार्स नजर आए. उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया है. सभी ने फिल्म को बहुत शानदार बताया है. 

ये भी पढ़ें- 30 एक्टर्स, 50 वैनिटी वैन, 250 कार, वेलकम टू द जंगल के सेट पर कैसे होती थी शूटिंग? अहमद खान ने बताया

कैसी है ‘कैरी ऑन जट्टा 4’?

शहनाज गिल ने फिल्म का रिव्यू दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं हंस-हंस कर पागल हो गई. थिएटर में सबसे ज्यादा मैं हंस रही थीं. मजा आ गया. सभी को देखनी चाहिए. कैरी ऑन जट्टा 4 को सपोर्ट करो. मैं बता रही हूं कि ये फिल्म बहुत शानदार है. जरुर जाकर देखो.’

आयशा खान ने की जमकर तारीफ

वहीं आयशा खान ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ‘फिल्म बहुत ही शानदार थी. मैं पूरे टाइम सिर्फ हंस रही थी. अमेजिंग फिल्म है. फिल्म इतनी फनी है कि आप हंसते-हंसते थक जाओगे. मेरे लिए सरप्राइज वो था कि फिल्म में जो बच्चा है वो गिप्पी सर का बेटा है. उसने इतना अच्छा परफॉर्म किया है. बहुत शानदार.’

रवि दुबे ने भी फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने कहा, ‘कमाल-कमाल फिल्म है.’

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की ‘डंकी’ ऑडियंस के साथ क्यों नहीं कर पाई कनेक्ट? राजकुमार हिरानी ने बताया

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
फिल्म को मीत कंग ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला, शिंदा ग्रेवाल, जैस्मीन बाजवा, स्वीटाज बराड़ जैसे स्टार्स हैं. फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है.

इसका पहला पार्ट 2012 में रिलीज हुआ था. फिल्म का दूसरा पार्ट 2018 में रिलीज हुआ. तीसरा पार्ट 2023 में आया था. सारे पार्ट्स को फैंस ने खूब पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया. अब फिल्म के चौथे पार्ट से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *