225 बनाने के बाद भी सिर्फ 4 रन से जीता भारत, आयरलैंड ने खूब की पिटाई; लास्ट बॉल तक गया मैच

b3c25e35955bd9b6e2a264e658ff19701782393855556143 original


श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत की टी20 टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है. आयरलैंड के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का पहला असाइनमेंट है. यानी वह बतौर कप्तान डेब्यू करेंगे. भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार, 26 जून को खेला जाएगा. इससे पहले भारत और आयरलैंड का 2022 में खेला गया टी20 मैच चर्चा में है. इस मैच में टीम इंडिया को सिर्फ 4 रनों से जीत मिली थी. 

आयरलैंड ने भारत को दी थी जबरदस्त टक्कर, अंतिम गेंद पर मिली टीम इंडिया को जीत 

भारत के सामने आयरलैंड के बेहद कमजोर टीम है. हालांकि, 2022 में आयरलैंड ने अपने घर पर टीम इंडिया को जबरदस्त टक्कर दी थी. यह मैच दोनों देशों के बीच खेला गया सबसे रोमांचक मैच रहा. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 225 रन बनाए थे. जवाब में आयरलैंड ने 20 ओवर में 221 रन बना डाले. टीम इंडिया को अंतिम गेंद पर जीत नसीब हुई. यह कहना गलत नहीं होगा कि आयरलैंड ने भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिए थे.

रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी 

भारत के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग करने आए. ईशान तीन रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सैमसन और तीन नंबर पर आए दीपक हुड्डा ने आयरिश गेंदबाजों को खूब धोया. दीपक हुड्डा ने शतक जड़ा. सैमसन ने 77 और दीपक ने 104 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 15 रन बनाए. इस सीरीज में भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या थे. उन्होंने इस मैच में नाबाद 13 रन बनाए. दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल शून्य पर आउट हुए थे. 

अब आयरलैंड की बैटिंग आई. सामने 226 रनों का विशाल टारगेट था. भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज थे. आयरलैंड ने धमाकेदार शुरुआत की. ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद में 40 और ए बलबर्नी ने 37 गेंद में 60 रन बनाए. हैरी टेक्टर ने 28 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. अंत में जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडायर भारत के लिए सिरदर्द बने. डॉकरेल ने 16 गेंद में नाबाद 34 और अडायर ने 12 गेंद में नाबाद 23 रनों की पारी खेली. हालांकि, आयरलैंड की टीम 221 के स्कोर तक ही पहुंच सकी, और भारत ने चार रनों से मैच जीत लिया, लेकिन आयरलैंड के जज्बे की हर किसी ने तारीफ की.

भारत और आयरलैंड के बीच यह टी20 मैच 28 जून, 2022 को खेला गया था. उस समय भी टीम इंडिया दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर गई थी. टीम इंडिया ने दोनों मैच जीते. यानी सीरीज 0-2 से अपने नाम की, लेकिन आयरलैंड ने दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी.

यह भी पढ़ें- 

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिलेगी जगह? जानें भारत और आयरलैंड के पहले टी20 की मुख्य बातें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *